फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनदहाड़े लूट: असलहा ताना और लूट लिया... पर नहीं डरी बेखौफ महिला, भिड़ गई गुंडों से, देखें पूरी वारदात

Thu, 20 Apr 2023 01:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Apr 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
Chain loot in Gomati Nagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में बुधवार को बाइक सवार असलहाधारी बदमाशों ने एक कारोबारी की पत्नी से चेन छीन ली। कारोबारी की पत्नी ने भी हिम्मत दिखाई और बदमाश से भिड़ गई। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई पर खुद को फंसा देख बदमाश चेन लेकर किसी तरह भाग निकले।



पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। कृष्णानगर के मानसनगर इलाके में कारोबारी मनोज पंजाबी रहते हैं। उनके अनुसार, सुबह उनकी पत्नी प्रीति घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से डेरी गई थीं। दही लेकर घर पहुंची और गेट खोलने लगीं। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे।

Chain loot in Gomati Nagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हेलमेट पहने एक बदमाश ने प्रीति के गले से सोने की चेन छीन ली। प्रीति ने विरोध किया और बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीनाझपटी में चेन जमीन पर गिर गई। यह देख बदमाश ने असलहा निकालकर प्रीति पर तान दिया और जमीन से चेन उठा ली।

Chain loot in Gomati Nagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्रीति हिम्मत दिखाते हुए असलहाधारी बदमाश से भिड़ गईं। कुछ सेकंड दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। किसी तरह असलहाधारी बदमाश खुद को बचाकर बाइक सवार साथी के साथ भागने में सफल रहा। प्रीति ने पीछा किया, पर बदमाश हाथ नहीं लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chain loot in Gomati Nagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

दिनदहाड़े चेन लूट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
Chain loot in Gomati Nagar in Lucknow.
लूट - फोटो : amar ujala

पीड़िता ने पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर (यूपी 78 एफके 2416) बताया है। पूरी घटना पीड़ित के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed