फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती कार बनी आग का गोला, लोग बनाते रहे वीडियो, देखें तस्वीरें

Tue, 21 May 2019 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 May 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
car caught fire on saheed path in lucknow
चलती कार में आग - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के शहीद पथ पर वृंदावन सेक्टर 10 के पास सोमवार शाम चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। धू-धूकर जलती कार को देखकर राहगीर रुक गए और मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे।

car caught fire on saheed path in lucknow
चलती कार में आग - फोटो : अमर उजाला
इस बीच किसी तरह कार सवार दो युवक बाहर निकले और सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। वीडियो बनाने वाले लोगों की वजह से शहीद पथ पर जाम लग गया। राहगीरों ने अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।
car caught fire on saheed path in lucknow
चलती कार में आग - फोटो : अमर उजाला
कार चिनहट निवासी अजीत कुमार की थी। उसने बताया कि वह दोस्त के साथ परिचित को देखने के लिए पीजीआई अस्पताल जा रहा था कि तभी कार के इंजन से धुआं निकलने लगे। इससे पहले कि वह कार रोकता, उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
car caught fire on saheed path in lucknow
चलती कार में आग - फोटो : अमर उजाला

धू-धूकर जलती हुई कार को किसी तरह सड़क किनारे करके अजीत व उसके दोस्त बाहर निकले। उधर, कार जलते देख रास्ते से गुजर रहे वाहन सवार रुक गए। उन्होंने मोबाइल फोन के कैमरे से जलती हुई कार का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
car caught fire on saheed path in lucknow
चलती कार में आग - फोटो : अमर उजाला

सूचना पाकर यूपी 100 सेवा की पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। दमकलकर्मियों के मुताबिक कार में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed