फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabin crew and attendants of tejas express removed without notice

तेजस: छेड़छाड़ व देर से वेतन मिलने की शिकायत करने पर केबिन क्रू व अटेंडेंट को नौकरी से निकाला

Thu, 28 Nov 2019 12:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Nov 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
cabin crew and attendants of tejas express removed without notice
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala

देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की केबिन क्रू व अटेंडेंट को बगैर नोटिस नौकरी से निकाल दिया गया है। स्टाफ ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18-18 घंटे ड्यूटी करने, देरी से मिलने वाली सैलरी व यात्रियों के छेड़छाड़ करने की शिकायत की वजह से उन्हें निकाला गया है।

विज्ञापन


बता दें कि तेजस एक्सप्रेस में निजी फर्म के जरिये स्टाफ की तैनाती की गई है। इसका संचालन आईआरसीटीसी के हाथ में है और सेवा-सत्कार के लिए वृंदावन फूड प्रोडक्ट्स, आरके एसोसिएट्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फर्म ने केबिन क्रू व अटेंडेंट के लिए करीब 40 युवक-युवतियों की तैनाती की थी, जिसे घटाकर आधा कर दिया गया है। वह भी बगैर नोटिस दिए।
विज्ञापन


तेजस में बतौर मैनेजर काम करने वाली अवंतिका सिंह ने बताया कि सुबह 6.10 बजे ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रवाना होती है, लिहाजा पांच बजे उन्हें ड्यूटी पर आना पड़ता था। फिर रात वापसी तक 18-18 घंटे काम कराया जाता था। इस बीच आराम भी नहीं मिलता था। दीपावली के बाद उन्हें जॉब से बगैर नोटिस के हटा दिया गया, जबकि कम से कम एक महीने का नोटिस दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, क्रू मेम्बर प्राची पटेल ने बताया कि हेक्टिक शेड्यूल होने की वजह से उन्हें एक बार कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर आराम के लिए छुट्टी भी नहीं मिली और दोबारा ड्यूटी पर बुला लिया गया। इतने संघर्ष के बाद भी नौकरी से हटा दिया।

'ड्यूटी के दौरान महिला स्टाफ के साथ यात्री छेड़छाड़ तक कर देते थे'

cabin crew and attendants of tejas express removed without notice

अटेंडेंट विशाल ने बताया कि ड्यूटी के दौरान महिला स्टाफ के साथ यात्री छेड़छाड़ तक कर देते थे। जबरन सेल्फी लेने लगते थे और शिकायत पर मुंह बंद रखने को कहा जाता था। नम्रता मिश्रा ने बताया कि ट्रेनिंग के नाम पर भी परेशान किया जाता था। विरोध करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती थी। इसके अलावा मेकअप ठीक से नहीं होने पर भी सीनियर मैनेजर जुर्माना वसूलते थे। केबिन क्रू वैष्णवी सिंह ने बताया कि छेड़खानी व लगातार ड्यूटी की शिकायत उन्होंने आईआरसीटीसी अधिकारियों से भी की थी, जिस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

आरोप बेबुनियाद
सारे आरोप बेबुनियाद हैं। किसी को नौकरी से हटाया नहीं गया है। जब दूसरी तेजस चलाई जाएगी या इस ट्रेन में बोगियां बढ़ाई जाएंगी तो इन्हें दोबारा नौकरी पर रखा जाएगा। - प्रदीप सिंह, एचआर, वृंदावन फूड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed