प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो
लिव इन में साथ रह रही प्रेमिका की उसी के प्रेमी ने हत्या कर दी। प्रेमी ने हत्या करने के बाद उसके घरवालों को भी फोन करके इसकी जानकारी दी।
प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो
20 फरवरी को लापता हुई हैलट नर्सिंग कॉलेज की छात्रा निशा शुक्ला(24) की हत्या कर दी गई। उसका शव लोहारन भट्ठा के एक मकान में पड़ा मिला।
प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो
कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा तो बिस्तर पर लाश पड़ी थी। युवती का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। सिर पर चोट के निशान थे। वारदात के बाद कमरे का किरायेदार आरोपी हिस्ट्रीशीटर अशोक शर्मा फरार है।
प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो
पड़ोसियों के अनुसार दोनों लिव इन में रह रहे थे। पुलिस उसे ट्रेस करने में जुटी है। बिल्हौर के त्रिवेणी गंज निवासी विद्यासागर शुक्ला की बेटी निशा शुक्ला हैलट से नर्सिंग (जीएनएम) का कोर्स कर रही थी। वह फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। कॉलेज के ही हॉस्टल में रहती थी।
प्रेमिका को मार घरवालों को किया फोन, मार दिया, लाश उठा लो
भाई विवेक शुक्ला ने बताया कि सोमवार को उसके पास बिल्हौर के चौहड्डा निवासी हिस्ट्रीशीटर अशोक शर्मा का फोन आया था कि उसने निशा की हत्या कर लाश, लोहारन भट्ठा के एक कमरे में फेंक दी है। विवेक की सूचना पर स्वरूपनगर सीओ आतिश कुमार ने लोहारन भट्ठा में सर्च अभियान चलाया था।