फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी दिल और आखें नम: जहां से जुड़ी थी जिंदगी भर की यादें, उन्हीं घरों पर चला बुलडोजर, 46 फटाफट खाली करवाए

Thu, 07 Dec 2023 01:13 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Dec 2023 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bhikhampur illigal coloney removed by administration in Lucknow.
भीखमपुर - फोटो : amar ujala

कुकरैल रिवरफ्रंट के दायरे में आ रही भीखमपुर की अवैध कॉलोनी के 12 घरों को बुधवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। कार्रवाई शुरू होते ही बाकी 46 घरों को लोगों ने खाली करना शुरू कर दिया। इनको भी ढहाया जाएगा। विस्थापित किए गए लोगों को देवपुर पारा की डूडा कॉलोनी और बसंतकुंज के प्रधानमंत्री आवास में इसके एवज में घर दिए गए हैं।



जिला प्रशासन, पुलिस, एलडीए व नगर निगम की टीम ने विस्थापित किए गए लोगों से घरों को खाली कराने एवं खाली घरों को तोड़ने का सिलसिला सुबह 7:30 बजे ही शुरू कर दिया। शाम 7:30 बजे तक नसीम, पप्पू खान, मुराद अली, मोहम्मद नईम, दौलतराम, जगमोहन, राम अजोर, उमेश चंद यादव के घरों समेत 12 घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।

Bhikhampur illigal coloney removed by administration in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्रशासन ने विस्थापितों की गृहस्थी को नए मकानों तक पहुंचाने के लिए सरकारी वाहन की सुविधा मुहैया कराई थी। 46 घरों को खाली कराने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इनमें से आधे परिवारों का सामान आवंटित किए गए डूडा कॉलोनी देवपुर पारा एवं बसंतकुंज के प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुका था, बाकी परिवार गृहस्थी को भेजने के लिए जूझते रहे। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि बाकी 46 घरों को बृहस्पतिवार सुबह से तोड़ा जाएगा।

Bhikhampur illigal coloney removed by administration in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

जिस घर से जुड़ी थी जिंदगी भर की यादें, उसको खाली करते भर आईं आंखें
भीखमपुर में बुधवार को नजारा बदला था। घर खाली करते लोगों के लिए ये बेहद भावुक क्षण था। जिस घर में बच्चे जन्मे, बड़े हुए, शादी-ब्याह हुए, उसकी यादों को छोड़कर जाना किसी के लिए आसान नहीं था। दिल भारी था, आंखें नम थीं। कई परिवार तो ऐसे हैं, जो यहां 60-70 साल से रह रहे थे।

-टूटने वाले घरों से पूरे दिन परिवार दरवाजा-चौखट, खिड़की आदि निकालते रहे। इसी बीच सहानुभूति जताने नाते-रिश्तेदार भी पहुंचे, जो घरों की दुर्दशा को देख करके रोते-बिलखते नजर आए।

- घर छूटने से आहत कपिल मौर्या ने बताया कि हमें तो अब बच्चों की पढ़ाई की चिंता है। यहां रहने वाले परिवारों के बच्चे महानगर, इदिरानगर, गोमतीनगर, हजरतगंज क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ते हैं। नए घर से ये इलाके काफी दूर हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई कैसे होगी? वहीं, कुछ लोग अफसोस जताते दिखे कि जिनको वोट दिया वे मदद के लिए नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhikhampur illigal coloney removed by administration in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

बुलडोजर के सामने बैठीं सपा नेता, पुलिस ने लिया हिरासत में
भीखमपुर में घरों को तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में सपा नेता शर्मिला महाजन बुलडोजर के सामने बैठ गईं। उनके समर्थन में पीड़ित परिवार जुटते, उससे पहले महिला पुलिस ने शर्मिला को हिरासत में ले लिया। इस पर शर्मिला जमीन पर लेट गईं। उन्हें उठाने में महिला पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस टीम शर्मिला को हिरासत में लेकर चली गई।

विज्ञापन
Bhikhampur illigal coloney removed by administration in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

बिजली काट मीटर उतारे, बकाया वसूली के लिए देंगे नोटिस
प्रशासन ने सुबह 8:00 बजे तक 46 घरों की बिजली को काट करके मीटर एवं सर्विस केबल को उतार लिया था। लेसा के जेई ने इन सभी उपभोक्ताओं की सूची तैयार की। इसी सूची के आधार पर बकाया बिल का नोटिस नए पते पर भेजकर वसूली की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed