गरीब बच्चों खासकर छात्राओं को पढ़ाना हो, गरीबों को भोजन उपलब्ध कराना, उनको कपड़े मुहैया कराना हो... श्री जय नारायण महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं की टीम ऐसे कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इनके अलावा वे लखनऊ की मलिन बस्तियों में घूम-घूम कर स्वच्छता और पर्यावरण को संरक्षित करने का का काम भी करते हैं। इन छात्रों की टीमों ने सामाजिक कार्य करना अपना मकसद बना लिया है और एनएसएस के शिविर के इतर अपने स्तर से भी अभियान चलाकर असहाय लोग और बच्चों की मदद करते हैं।
2 of 5
सामाजिक कार्य से जुड़े स्टूडेंट्स
- फोटो : amar ujala
टीम में सूरज कुमार, सुधांशु पांडे, राजन शर्मा, अनुराधा साहू, प्राची शर्मा, रिया, अनामिका, दीपेंद्र, सागर, अभिषेक रावत, प्रगति द्विवेदी समेत कई शामिल हैं। सूरज ने बताया कि हमारी टीम के सभी साथी ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ के मकसद से शहर के मलिन बस्तियों के बच्चों को पढ़ाते हैं।
3 of 5
सामाजिक कार्य से जुड़ें स्टूडेंट्स
- फोटो : amar ujala
सभी ने हफ्ते में दिन बांट रखे हैं। बच्चों को बेसिक पढ़ना व लिखना सिखाते हैं। साथ ही उनको पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा उन बच्चों को पास के सरकारी स्कूलों में दाखिला कराते हैं। इसके अलावा वे और उनके साथी मिलकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अभियान चलाते रहते हैं। सूरज ने बताया कि पर्यावरण केप्रति भी हम लोगों को जागरूक करते हैं।
4 of 5
राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी स्टूडेंट्स की टीम बच्चों के साथ
- फोटो : amar ujala
अपनी टीम के साथ मिलकर अब तक 500 से अधिक पौधे हम लगवा चुके हैं। वहीं गरीब व जरूरतमंद लोगों को कपड़े व खाद्य सामग्री भी मुहैया कराते हैं। सूरज ने बताया कि खासकर सर्दी के दौरान हम और हमारी टीम गरीबों को कंबल मुहैया कराती है। सूरज बताते हैं कि हमारीटीम बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर भी लोगों को जागरूक करती है।
5 of 5
राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी स्टूडेंट्स की टीम बच्चों के साथ
- फोटो : amar ujala
हम बेटियों को शिक्षित करने पर बल देते हैं ताकि वे भविष्य में वे किसी के मोहताज न रहें और अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। मतदाता जागरूकता में भी टीम बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। टीम व सूरज के सामाजिक कार्यों के चलते कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह में सूरज को श्री रमेश चंद्र शुक्ल स्मृति पदक से नवाजा गया।