फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम संस्कृति की राजधानी बनेगी अयोध्या, 70 एकड़ परिसर व अयोध्या के समग्र विकास पर हुआ मंथन

Fri, 26 Feb 2021 07:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Feb 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya will be the capital of Ram culture, brainstorm on 70-acre campus and overall development of Ayodhya
अयोध्या में सर्किट हाउस में बैठक करते निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी को वैदिक सिटी, नॉलेज सिटी व श्रीराम संस्कृति की राजधानी के रूप में विकसित करने की तैयारी है। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व मंदिर निर्माण समिति की संयुक्त बैठक में न सिर्फ राममंदिर निर्माण के प्लान पर चर्चा हुई बल्कि 70 एकड़ के परिसर सहित अयोध्या के समग्र विकास पर मंथन किया गया। अयोध्या के समग्र विकास के लिए चयनित एलईए एसोसिएट, सीबी कुकरेजा सहित ट्रस्ट द्वारा अनुबंधित डिजाइनर एसोसिएट नोएडा के अधिकारियों ने रामजन्मभूमि परिसर सहित अयोध्या के समग्र विकास के लिए बैठक में अपना प्रजेंटेशन दिया। रामजन्मभूमि की भव्यता सहित अयोध्या के संपूर्ण विकास को लेकर करीब दो घंटे तक चर्चा की गई। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि सहित अयोध्या के समग्र विकास का समन्वित प्लान तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही अयोध्या में ढांचागत सुविधाएं विकसित करने के लिए खाका तैयार करने को कहा। मंडलायुक्त व डीएम ने अयोध्या के विकास के प्लान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
Ayodhya will be the capital of Ram culture, brainstorm on 70-acre campus and overall development of Ayodhya
अयोध्या में सर्किट हाउस में बैठक करते चंपत राय - फोटो : अमर उजाला
बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा बैठक में अधिकारियों ने रामजन्मभूमि परिसर सहित अयोध्या के विकास को जो प्रजेंटेशन दिया वह संतोषजनक रहा। अयोध्या को वैदिक सिटी, नॉलेज सिटी सहित राम संस्कृति की राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए योगी सरकार जो पहल कर रही है वह सराहनीय है। श्रीराम की परंपरा ने जो वैभव दिया था, उस वैभव की ओर अयोध्या को ले जाने का प्रयास है। एयरपोर्ट से लेकर निराश्रित महिलाओं के लिए कौशल्या सदन का निर्माण होने जा रहा है। वहीं गांव की गरीबी दूर करने के लिए कॉटेज इंडस्ट्री की स्थापना की जाएगी। बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, प्रमुख सचिव आवास विकास दीपक कुमार, प्रमुख सचिव शहरी नियोजन, अर्बन डेवलपमेंट रजनीश दुबे, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Ayodhya will be the capital of Ram culture, brainstorm on 70-acre campus and overall development of Ayodhya
बैठक के दौरान प्रस्तुतिकरण देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बैठक के बाद कहा कि रामजन्मभूमि परिसर व अयोध्या के समन्वित विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। परिसर के अंदर व बाहर के विकास में तालमेल होना जरूरी है। वर्तमान और पांच वर्ष बाद अयोध्या में कितनी भीड़ आएगी इसको देखते हुए व्यवस्था की जा रही है। हमारा प्रयास है कि अयोध्या में कम से कम तीन दिन श्रद्धालु ठहर सकें। इसके लिए बेहतर सड़कें, साफ-सफाई व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य जन सुविधाओं को विकसित करने का प्लान बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya will be the capital of Ram culture, brainstorm on 70-acre campus and overall development of Ayodhya
राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के विकास को लेकर हुई बैठक में नव्य अयोध्या की परिकल्पना को अतिशीघ्र मूर्त रूप देने पर भी मंथन हुआ। प्रमुख सचिव आवास विकास ने नव्य अयोध्या की संपूर्ण योजना का खाका नृपेंद्र मिश्र के समक्ष प्रस्तुत किया। आवास विकास के अभियंता ओपी पांडेय ने बताया कि नव्य अयोध्या में विभिन्न राज्यों के गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। साथ ही फाइव स्टार, थ्री स्टार होटल का निर्माण होगा। इसके साथ ही नव्य अयोध्या में विभिन्न पंथ, धर्म के आश्रम बनाने पर जोर दिया गया है। इसकी योजना तैयार की जा चुकी है। जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed