फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkarnagar BSP MP Ritesh Pandey gets married with Catherina from England

अंबेडकरनगर: बसपा सांसद रितेश पाण्डेय की जीवनसंगिनी बनीं इंग्लैंड की कैथरीना, सामने आईं तस्वीरें

Mon, 14 Sep 2020 09:43 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 14 Sep 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar BSP MP Ritesh Pandey gets married with Catherina from England
बसपा सांसद रितोश पाण्डेय और पत्नी कैथरीना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से सांसद रितेश पाण्डेय और इंग्लैंड निवासी कैथरीना ने जन्म-जन्मांतर के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। कैथरीना के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने की जानकारी सांसद ने सोमवार को खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। 
विज्ञापन


इसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। जलालपुर से विधायक रहे और मौजूदा समय में बसपा सांसद रितेश पाण्डेय ने सोमवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि मुझे प्रसन्नता हो रही है कि मैंने और इंग्लैंड निवासी कैथरीना ने जीवनसाथी के रूप में आगे की यात्रा करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन



रितेश ने आगे लिखा कि उनके पिता इंग्लैंड में चिकित्सक हैं और कैथरीना मनोविज्ञान में शोध कर रही हैं। हम दोनों एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं। परिवार के बड़ों व अभिभावकों के आशीर्वाद से यह निर्णय लेने की जानकारी देते हुए रितेश ने कहा कि अभी पूरी दुनिया संकट के दौर में है। ऐसे में किसी आयोजन की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिस्थितियों के अनुसार, आगे निर्णय लिया जाएगा तो सार्वजनिक किया जाएगा। शुभकामनाओं व आशीर्वाद की आकांक्षा व्यक्त करते हुए रितेश ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना भी की। उधर, रितेश के वैवाहिक बंधन में बंधने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed