फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीत सिंह हत्याकांड: एक्शन मोड में लखनऊ पुलिस, इन दो बदमाशों को पकड़ने के लिए बनाया ये प्लान

Sun, 17 Jan 2021 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jan 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Ajit murder case 25-25 thousand reward on two miscreants
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के विभूतिखंड के कठौता में छह जनवरी की रात गैंगवार में अजीत सिंह की हत्या के मामले में दो संदिग्ध शूटर अंकुर और बंधन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। अंकुर और बंधन का नाम शूटरों के साथ लखनऊ आए आजमगढ़ के मोबाइल कारोबारी प्रिंस ने पुलिस को बताया था। 

 
Ajit murder case 25-25 thousand reward on two miscreants
मर्डर - फोटो : amar ujala
दोनों अजीत की हत्या के बाद से भागे हुए हैं। हालांकि, गैंगवार और अजीत की हत्या में दोनों शामिल थे या नहीं? इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि अंकुर और बंधन आजमगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों अजीत की हत्या में शामिल थे या फिर शूटरों के लिए बैकअप कर रहे थे। 
 
Ajit murder case 25-25 thousand reward on two miscreants
मर्डर - फोटो : amar ujala
दोनों ही सूरत में वह स्पष्ट रूप से गैंगवार से जुड़े हैं। उनकी तलाश में आजमगढ़ और मऊ समेत अन्य जनपदों में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिले। छानबीन में दोनों के मुंबई या अन्य प्रदेश में छिपने की बात भी सामने आई है। अंकुर और बंधन का कुछ पता न चलने पर डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने उन पर इनाम घोषित किया है। उनके पकड़े जाने के बाद गैंगवार से जुड़े कई राज सामने आएंगे।                              
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajit murder case 25-25 thousand reward on two miscreants
मर्डर - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि गैंगवार में पुलिस ने आजमगढ़ के मोबाइल कारोबारी प्रिंस को पूछताछ के लिए पकड़ा तो उसने अंकुर और बंधन का नाम लिया था। प्रिंस ने बताया था कि वह छह जनवरी को गैंगवार वाले दिन दोनों के साथ लाल रंग की डस्टर कार से आजमगढ़ से लखनऊ आया था। 
 
विज्ञापन
Ajit murder case 25-25 thousand reward on two miscreants
मर्डर - फोटो : amar ujala
दोनों उसे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास रोहतास प्लूमेरिया अपार्टमेंट पर छोड़कर कठौता की तरफ चले गए थे। कुछ देर बाद दोनों लौटकर आए और कहा कि अजीत को गोलियों से छलनी कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने अंकुर और बंधन की तलाश शुरू की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed