फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ की बेटी ने किया शहर का नाम रोशन, घुड़सवारी लीग में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक

Wed, 18 Sep 2019 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Sep 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
adhya won gold and bronze medal in show jumping
रर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की बेटी आद्या संतोष ने मेरठ में आयोजित क्षेत्रीय घुड़सवारी लीग में शो जंपिंग में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा आद्या के पिता संतोष मध्य कमान में बिग्रेडियर हैं। मेरठ के आरवीसी सेंटर में आयोजित दो दिवसीय लीग 14 सितंबर से शुरू हुई थी।
adhya won gold and bronze medal in show jumping
आद्या - फोटो : अमर उजाला

मध्य कमान पीआरओ ने बताया कि आद्या पिछले दो वर्षों से मध्य कमान में घुड़सवारी का अभ्यास कर रही हैं। वह पुणे स्थित सेडार एक्वेसटेरियन फार्म तथा एम्बासी राइडिंग सूल बंगलूरू के प्रोफेशनल कोच आशीष लिमाय व संयोगिता कडु से ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

adhya won gold and bronze medal in show jumping
आद्या - फोटो : अमर उजाला
आद्या क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धाओं के दो राउंड में विजेता रही हैं। अब बंगलूरू में दिसंबर में होने वाली जूनियर नेशनल्स में प्रतिभाग करेगी। बता दें कि सेंट्रल कमांड इक्विटेशन ट्रेनिंग नोड घुड़सवारी खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए है। इसमें सेना के सभी रैंकों के कर्मियों व उनके आश्रितों को ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
adhya won gold and bronze medal in show jumping
आद्या - फोटो : अमर उजाला
जिससे घुड़सवारी बच्चों के लिए सर्वेश्रेष्ठ हॉबी बन जाती है। इससे बच्चों में उत्साह, विश्वास व जानवरों के प्रति प्रेम की भावना बलवती होती है। नोड में बेहतरीन घोड़े व श्रेष्ठ प्रशिक्षक और स्टाफ उपलब्ध है। ट्रेनिंग नोड में शो जंपिंग व घुड़सवारी के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम से मैदान को तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
adhya won gold and bronze medal in show jumping
आद्या - फोटो : अमर उजाला
घोड़ों के साथ जम्पिंग के लिए नई कूदें व अड़चनें(आब्सटेकल्स) बनाए गए हैं। यहां रिमाउन्ट वेटेरेनरी सेन्टर डिपो एवं ट्रेनिंग सेन्टर द्वारा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed