लखनऊ के इंदिरानगर बी-ब्लॉक में अपने घर के दरवाजे पर खड़ी महिला से चेन लूटने की कोशिश बाइक सवार बदमाशों को भारी पड़ी। तमंचे के बल पर चेन लूट कर भागने लगे बदमाशों को महिला ने पीट-पीटकर भगा दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
महिला की बहादुरी को सलाम, लुटेरों से भिड़ी, तमंचा ताना तो यूं चटा दी धूल, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, इंदिरानगर के बी-ब्लॉक निवासी गौरव वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर में गौरव की मां उर्मिला देवी घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। उर्मिला के पास पहुंचते ही बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन लूटने कूी कोशिश की। महिला ने उसका हाथ तेजी के साथ झटक दिया। इसी बीच बदमाश ने तमंचा निकाल लिया।
...और चटा दी धूल
तमंचा देख पीछे हटने के बजाय उर्मिला देवी ने उन्हें दौड़ा दिया। अचानक उर्मिला देवी के हमलावर होने से बदमाशों का संतुलन गड़बड़ा गया और भागने लगे।
..
उर्मिला ने बदमाश का पीछा करीब 30 मीटर तक किया। इस दौरान व लगातार बदमाश पर हमलावर रहीं। बदमाश लगातार तमंचा दिखा रहा था, लेकिन वे बेखौफ उसके पीछे दौड़ रही थीं। दोपहर के वक्त सन्नाटा था। इस दौरान वह शोर भी मचाती रहीं, शोर सुनकर लोग घर से बाहर निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया।
आपको दिखें लुटेरे तो सूचना दें
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिया है। उसके आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात को एसएसपी कैंप कार्यालय से बदमाशों की तस्वीर जारी की गई।