फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नेताजी की गुंडई, मैनेजर को दिखा रहे जूता

Sun, 21 Jun 2015 10:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Jun 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: नेताजी की गुंडई, मैनेजर को दिखा रहे जूता

A leader threatens general manager.

‘तुझे थप्पड़-थप्पड़ मारेंगे, ...बाहर निकलो, यहां छिप कर बैठे हो...जूते का नंबर देख लो... जो कह रहे हैं सुनो, वरना...।’ ये भाषा किसी सड़क छाप गुंडे-मवाली की नहीं बल्कि ‘जनता की सेवा’ का दंभ भरने वाले एक नेता जी की है।

तस्वीरें: नेताजी की गुंडई, मैनेजर को दिखा रहे जूता

A leader threatens general manager.

ये नेता हैं खुद को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले आशीष पांडेय और वे अभद्रता कर रहे हैं लाल इमली के कार्यवाहक जीएम राजा मित्रा जैसे वरिष्ठ अधिकारी से।

तस्वीरें: नेताजी की गुंडई, मैनेजर को दिखा रहे जूता

A leader threatens general manager.

शुक्रवार को कुछ मजदूर नेताओं के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के आशीष पांडेय और इंटक जिलाध्यक्ष डॉ. शारदा पांडेय लाल इमली के कार्यवाहक जीएम राजा मित्रा से वार्ता करने मिल मुख्यालय पहुंच गए। बिना अपॉइंटमेंट लिए मिलने से कार्यवाहक जीएम ने आपत्ति जताई तो नेता जी अभद्रता करने पर उतारू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: नेताजी की गुंडई, मैनेजर को दिखा रहे जूता

A leader threatens general manager.

इंटक के पदाधिकारी लाल इमली के कर्मचारियों को आठ महीने से वेतन न मिलने की समस्या लेकर करीब 11 बजे कार्यवाहक जीएम राजा मित्रा से मिलने लाल इमली पहुंचे। मित्रा मिल में नहीं थे, बाहर खड़े गार्ड ने पदाधिकारियों को बता दिया कि जीएम साहब मिल में नहीं हैं। इससे इंटक पदाधिकारी भड़क गए।

विज्ञापन

तस्वीरें: नेताजी की गुंडई, मैनेजर को दिखा रहे जूता

A leader threatens general manager.

उन्होंने मिल गेट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। मित्रा का पता लगाने के लिए एक साथी को मुख्यालय भेज दिया। पता चला कि मित्रा मुख्यालय में एसके उपाध्याय के पास बैठे हैं। इतना सुनते ही आशीष तीन-चार गाड़ियों से मुख्यालय पहुंच गए और धड़धड़ाते हुए उपाध्याय के कक्ष में घुस गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed