फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   First karwa chauth vrat what should newly married women eat in sargi stay energetic until moonrise

करवा चौथ 2026: पहली बार रख रही हैं व्रत? सरगी में खाएं ये चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Wed, 28 Oct 2026 01:12 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 28 Oct 2026 01:12 PM IST
सार

Karwa Chauth Sargi: पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सरगी की थाली तैयार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सरगी में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, ताकि दिनभर शरीर को ऊर्जा मिलती रहे। 

विज्ञापन
First karwa chauth vrat what should newly married women eat in sargi stay energetic until moonrise
करवा चौथ पर एनर्जी देने वाले फूड्स - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Karwa Chauth Healthy Sargi Food: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सरगी खाने के बाद पूरे दिन बिना पानी और भोजन के रहना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में सरगी की थाली में पौष्टिक और ऊर्जा देने वाली चीजों को शामिल करना जरूरी है, ताकि दिनभर शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल सके और कमजोरी महसूस होने की आशंका कम हो। 

विज्ञापन

 


करवा चौथ पर सरगी की रस्म निभाने की परंपरा है। कई परिवारों में सास अपनी बहू को सरगी देती हैं, जिसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और श्रृंगार का सामान शामिल होता है। व्रत शुरू करने से पहले सूर्योदय से पहले सरगी खाई जाती है। ऐसे में सरगी की थाली में पौष्टिक चीजें शामिल करना बेहतर होता है, ताकि पेट लंबे समय तक भरा रहे और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। अगर आपके घर में भी करवा चौथ पर सरगी खाने की परंपरा है, तो इसकी थाली तैयार करते समय खानपान का खास ध्यान रखें। 

विज्ञापन

 


दिनभर एनर्जी के लिए खाएं मेवे और सीड्स
सरगी की थाली को पौष्टिक बनाने के लिए उसमें ड्राई फ्रूट्स और सीड्स शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है। बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और अंजीर जैसे मेवों के साथ कद्दू, सूरजमुखी और चिया सीड्स भी रख सकती हैं। आप बादाम, किशमिश और अंजीर को रातभर भिगोकर अगली सुबह खा सकती हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने और पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सरगी की थाली में जरूर रखें मौसमी फल
सरगी में केला, सेब, पपीता या अपनी पसंद के दूसरे फल रख सकती हैं। फलों से शरीर को पानी, फाइबर और विभिन्न विटामिन मिलते हैं। मौसमी और ताजे फल चुनना बेहतर रहता है।

 

करवा चौथ 2026: व्रत के बाद मीठे में बनाएं रबड़ी जैसी स्वादिष्ट खीर, परिवार भी करेगा जमकर तारीफ


दूध की सेवई 
दूध की सेवई को थाली में शामिल करने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होगा। 1 गिलास दूध, 1 कप सेवई, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और गुड़ डालकर आसानी से सेवई तैयार की जा सकती है। आप चाहे तो काजू बादाम को अलग से खाने के बजाय सेवई में डाल सकती हैं। 



सरगी की थाली में रखें पेट भरने वाली पौष्टिक चीजें
सरगी की थाली में ऐसी चीजें शामिल करें, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करें। इसके लिए दलिया, रोटी, हल्का पराठा या साबुत अनाज से बनी दूसरी चीजें खा सकती हैं। इनके साथ प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ लेने से भी फायदा हो सकता है। वहीं, ज्यादा तला-भुना और नमकीन खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे व्रत के दौरान प्यास ज्यादा लग सकती है।




पनीर का पराठा 
सरगी में पनीर का पराठा शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पनीर में प्रोटीन और फैट होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए पनीर को मैश करके उसमें भुना जीरा, थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब गेहूं या मल्टीग्रेन आटे की लोई में इस मिश्रण की स्टफिंग भरें और पराठे को कम तेल में सेंक लें। इसे बनाते समय मैदा इस्तेमाल करने से बचें।



एक कटोरी दही 
दही में प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। अगर आपको दही खाने से आराम मिलता है, तो सुबह सरगी के साथ इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।



हेल्दी रोटी रेसिपी: गेहूं के अलावा कौन सी रोटी है ज्यादा पौष्टिक? थाली में करें शामिल, जानें बनाने का तरीका


मल्टीग्रेन आटा रेसिपी: गेहूं के आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, प्रोटीन से भरपूर बनेंगी रोटियां

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed