CM Yogi Adityanath Birthday 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भारतीय राजनीति के सबसे सक्रिय और अनुशासित नेताओं में लिया जाता है। 5 जून 2026 को उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर में उनके समर्थक शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन राजनीतिक उपलब्धियों से अलग एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि आखिर 54 वर्ष की उम्र में भी योगी आदित्यनाथ इतनी ऊर्जा और सक्रियता कैसे बनाए रखते हैं?
Yogi Adityanath: खाने में क्या पसंद करते हैं यूपी के मुख्यमंत्री? जानिए योगी आदित्यनाथ की फिटनेस का राज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी अनुशासित दिनचर्या, सात्विक भोजन, योग और आध्यात्मिक जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। सुबह जल्दी उठना, नियमित योग-ध्यान, सादा शाकाहारी भोजन और समय का कड़ाई से पालन उनकी फिटनेस और ऊर्जा का प्रमुख आधार माना जाता है।
सुबह 3 से 4 बजे के बीच शुरू होता है दिन
- रिपोर्ट्स के अनुसार योगी आदित्यनाथ का दिन बेहद जल्दी शुरू होता है।
- वे प्रातःकाल उठकर ध्यान, पूजा और योग के लिए समय निकालते हैं।
- वर्षों से चली आ रही यह आदत उनके मानसिक और शारीरिक संतुलन का आधार मानी जाती है।
- कई रिपोर्टों में बताया गया है कि वे सुबह के शांत वातावरण में आध्यात्मिक गतिविधियों से दिन की शुरुआत करते हैं।
योग और ध्यान है फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र
- योगी आदित्यनाथ की फिटनेस का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा नियमित योगाभ्यास है।
- योग और ध्यान न केवल शरीर को सक्रिय रखते हैं बल्कि मानसिक एकाग्रता और निर्णय क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं।
- स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ कई अवसरों पर योग और आध्यात्मिक अनुशासन के महत्व पर जोर दे चुके हैं।
सात्विक भोजन से बनाए रखते हैं ऊर्जा
- योगी आदित्यनाथ का खानपान बेहद सादा और सात्विक माना जाता है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार वे तला-भुना और अत्यधिक मसालेदार भोजन कम पसंद करते हैं।
- उनके नाश्ते में फल, दलिया, जूस या हल्का पौष्टिक भोजन शामिल होता है।
- दोपहर और रात के भोजन में दाल, रोटी, उबली सब्जियां और शाकाहारी व्यंजन प्रमुख रहते हैं।
खाने में क्या पसंद और क्या नहीं?
नाश्ते में उन्हें दलिया खाना पसंद है।
सीएम योगी मौसमी फल, उबले चने और मूंग खाना पसंद करते हैं।
फलों में वह पपीता, एक गिलास दूध नाश्ते में लेते हैं।
वह सुबह तुलसी का काढ़ा पीना पसंद करते हैं।
क्या नहीं खाते हैं यूपी के सीएम योगी
- सीएम योगी शाकाहारी हैं जो सात्विक भोजन का सेवन करते हैं।
- वह मांसाहार या प्याज-लहसुन आदि से बने व्यंजन छूते तक नहीं हैं।
- अक्सर वह रात का भोजन नहीं करते, ऐसे में वह सेब और दूध का सेवन करते हैं।
सादगी भरी जीवनशैली बनाती है अलग
- मुख्यमंत्री होने के बावजूद योगी आदित्यनाथ की पहचान सादगीपूर्ण जीवनशैली से जुड़ी रही है।
- सीमित जरूरतें, साधारण पहनावा और अनुशासित जीवन उनके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
- यही सादगी उन्हें आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाती है।