अगर बढ़ती तोंद से परेशान हैं तो आप इन आसन की मदद से आराम पा सकते हैं। इससे आपका मोटापा तो कम होगा ही साथ में आप स्वास्थ्य भी बने रहेंगे।
पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन
भुजंगासन
पेट की चर्बी से जल्दी निजात पाना चाहते हैं तो भुजंगासन करना चाहिए। इसके लिए जमीन पर उल्टे लेट जाएं और दोनों हाथों को अपने फेफड़ों से सटाकर जमीन पर रखें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। ये आसन पीठ दर्द के लिए भी कारगर है।
पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन
बालासन
ये आसन काफी सरल है, इसके लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठें और हाथों को ऊपर उठाएं। धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए हथेलियों को जमीन पर लगाएं। ऐसा करते समय सीना जांघों के ऊपर होना चाहिए। ये आसन पेट की चर्बी तो कम करता ही है साथ में लोअर बैक पेन को भी दूर करता है।
पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन
पश्चिमोत्तासन
ये आसन करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठें और दोनों पैरो को एक सीध में रखें। दोनों पैर आपस में सटे हुए होने चाहिए। अब हाथों को ऊपर उठाएं और कमर को सीधा रखें। फिर झुककर दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ें। इस दौरान घुटने एकदम सीधे और पैर जमीन से लगे रहने चाहिए।
पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन
धनुरासन
इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर उल्टे लेट जाएं। अब हाथ और पैरों को ऊपर उठाते हुए हाथों से पैरों को पकड़ें। अब पेट के बल होने की कोशिश करें। इससे पेट की चर्बी जल्दी कम होती है।