फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर रहना चाहते हैं स्वस्थ तो रोजाना कर सकते हैं ये योगासन, और भी हैं कई फायदे

Thu, 07 Dec 2023 02:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Dec 2023 02:58 PM IST
विज्ञापन
Yoga Tips: Which yoga asanas can be done to stay healthy
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से योगासन कर सकते हैं? - फोटो : istock

व्यक्ति खुद को स्वस्थ रखने के लिए क्या कुछ नहीं करता। पौष्टिक आहार का सेवन करता है, एक अच्छी दिनचर्या को अपनाता है, सुबह जल्दी उठता है और रात को समय पर सोता है, वॉक पर जाता है आदि। पर क्या सभी ऐसा कर पाते हैं? इसका जवाब है नहीं, क्योंकि ज्यादातर लोग आलस करके न तो सुबह जल्दी उठते हैं और इस दौड़ती-भागती जिंदगी के कारण खाना भी समय पर नहीं खा पाते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि खुद को स्वस्थ कैसे रखें? अगर आप चाहें, तो कुछ योगासन करके इस तरफ एक कदम बढ़ा सकते हैं। बशर्ते आपको ये योगासन रोजाना करने होते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से योग हैं जिन्हें करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। आगे आप इनके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Yoga Tips: Which yoga asanas can be done to stay healthy
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से योगासन कर सकते हैं? - फोटो : istock

ये हैं वो योगासन:-

गोरक्षासन

  • पहले आपको दोनों पैरों की एड़ी और पंजे को आपस में मिलाकर सामने रखना है और फिर सीवनी नाड़ी को एड़ियों पर रखते हुए उस पर बैठना है। ध्यान रहे इस दौरान दोनों घुटने जमीन पर लगे हुए हो। फिर हाथों को ज्ञान मुद्रा की स्थिति में घुटनों पर रखना है, जिससे मांसपेशियों में रक्त संचार ठीक रूप से होकर वो स्वस्थ होती हैं। यही नहीं, इससे इंद्रियों की चंचलता समाप्त करके मन में शांति प्रदान करने में भी लाभ मिलता है।
Yoga Tips: Which yoga asanas can be done to stay healthy
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से योगासन कर सकते हैं? - फोटो : istock

गोमुखासन

  • इसमें आपको दोनों पैर फैलाकर बैठनी है और बाएं पैर को मोडकर एडी को दाएं नितम्ब के पास रखना है। फिर दाएं पैर को मोडना है और बाएं पैर के ऊपर रखना है, जिससे दोनों घुटने एक-दूसरे के ऊपर आ जाए। अब दाएं हाथ को ऊपर उठाएं और पीठ की तरफ मोडें और साथ में हाथ को पीठ के पीछे नीचे से लाकर दाएं हाथ को पकड़ना है। ध्यान रहे इस दौरान गर्दन और कमर सीधे रहे। एक मिनट तक ऐसा करें और फिर दूसरी तरफ से ऐसा ही करें। इस आसन को करने से यकृत, गुर्दे और वक्ष स्थल को बल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips: Which yoga asanas can be done to stay healthy
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से योगासन कर सकते हैं? - फोटो : istock

योगमुद्रासन

  • इस आसन को करने के लिए आपको पैर फैलाने हैं और बाएं पैर को उठाकर दाईं जांघ पर इस प्रकार लगाना है कि बाएं पैर की एड़ी नाभि के नीचे आ जाए। फिर दाएं पैर को उठाएं और बाएं पैर की एड़ी के साथ नाभि के नीचे मिलाना है। इसके बाद दोनों हाथ पीछे ले जाकर बाएं हाथ की कलाई को दाहिने हाथ से पकड़ें और फिर स्वास छोड़ें। फिर सामने की तरफ झुकें और नाक को जमीन से लगाने का प्रयास करें। ये क्रिया आप हाथ बदलकर भी कर सकते हैं, जिसे करने से स्वभावन विनम्र और चेहरा सुंदर होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Yoga Tips: Which yoga asanas can be done to stay healthy
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से योगासन कर सकते हैं? - फोटो : Istock

स्वस्तिकासन

  • पहले जमीन पर मैट बिछाएं और पैर फैलाएं। फिर बाएं पैर को घुटने से मोड़ें और दाहिने जंघा और पिंडली के बीच इस प्रकार से स्थापित करना है कि बाएं पैर का निचला हिस्सा छुप जाए। इसके बाद दाहिने पैर के पंजे के तले को बाएं पैर के नीचे से जांघ और पिंडली के बीच में स्थापित करने से स्वस्तिकासन बन जाता है। वहीं, ध्यान मुद्रा में बैठें और रीढ़ सीधी करके श्वास खींचकर यथाशक्ति रोकें। ऐसे ही पैर बदलकर भी करें। इससे आपके पैरों का दर्द, पसीना आना, पैरों का गर्म या ठंडापन दूर होने में मदद मिलती है।


अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed