{"_id":"65717f7bf80e145ced07ac0a","slug":"uttarakhand-investor-summit-2023-in-dehradun-cultural-program-and-other-preparations-photos-2023-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कल निवेशक सम्मेलन में पहुंचेंगे देश-विदेश के नामी उद्योगपति, ऐसे होगा भव्य स्वागत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कल निवेशक सम्मेलन में पहुंचेंगे देश-विदेश के नामी उद्योगपति, ऐसे होगा भव्य स्वागत, तस्वीरें
उत्तराखंड में शुक्रवार आठ दिसंबर से दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन में देश विदेश के नामी उद्योगपति शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, सीएम धामी ने तैयारियों को लेकर खुद मोर्चा संभाला हुआ है।
सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान वह सम्मेलन में करीब ढाई से तीन घंटे देश और दुनिया के उद्योगपतियों के साथ रहेंगे। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को कलाकारों ने इसकी रिहर्सल की। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा।
निवेश्क सम्मेलन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
इस बार का वैश्विक निवेशक सम्मेलन डेस्टिनेशन उत्तराखंड की थीम आधारित है। अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू हो चुके हैं।
3 of 5
निवेश्क सम्मेलन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
निवेशक सम्मेलन के पहले दिन चार प्रमुख सत्र होंगे। उद्घाटन सत्र के दौरान देश के छह प्रमुख उद्योगपतियों का भी संबोधन होगा, जो उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में अपना विजन रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निवेश्क सम्मेलन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, संजीव पुरी, सज्जन जिंदल, बनमाली अग्रवाल, चरणजीत बनर्जी, बाबा रामदेव के अलावा स्पेन, स्लोवानिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, आस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब के राजदूत समेत आठ हजार से अधिक निवेशक और उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
निवेश्क सम्मेलन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बड़े उद्योग घरानों के उद्योगपतियों के साथ निवेश पर करार किया जाएगा। उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी भी देवभूमि उत्तराखंड में निवेश का एलान कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।