फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: योगासन करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बुजुर्ग रखें विशेष ख्याल

Tue, 14 Mar 2023 08:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips: What Precautions Should Be Taken During Exercise Know How to Take Care of Senior Citizens
योग के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : Istock

Yoga Tips: मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए योगासन फायदेमंद है। नियमित तौर पर योगासन का अभ्यास शरीर को लचीला, बीमारियों से दूर और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। योग बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है। लोग योग के इन्हीं फायदों को जानते हैं, इसलिए घर पर ही बिना पूरी जानकारी के योग का अभ्यास करने लगते हैं। हालांकि योग करते समय जाने अनजाने कई गलतियां भी कर जाते हैं, जो उनके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। बुजुर्गों को तो योग करते समय खास ख्याल रखना चाहिए और योगासन के दौरान होने वाली गलतियों से बचना चाहिए। इसलिए बढ़ती उम्र में योग करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें ताकि योगासन के अभ्यास का संपूर्ण लाभ मिल सके और किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे।

Yoga Tips: What Precautions Should Be Taken During Exercise Know How to Take Care of Senior Citizens
वृक्षासन योग - फोटो : istock

योग से पहले वॉर्म अप

व्यायाम से पहले वार्म अप किया जाता है, लेकिन कम लोगों को पता होता है कि योग से पहले भी वार्म अप करना चाहिए। अधिक आयु के लिए लोगों के लिए वार्म अप करना बहुत जरूरी है। बिना वार्म अप योग या व्यायाम करने पर चोट लग सकती है। वहीं शरीर लचीला और फुर्तीला बनता है। इससे योग के अलग अलग पोस्चर करते समय हड्डियों और अन्य अंगों में चोट लगने से बचाव होता है। साथ ही शरीर में थोड़ी गर्मी आती है।

Yoga Tips: What Precautions Should Be Taken During Exercise Know How to Take Care of Senior Citizens
योग - फोटो : istock

सरल योग से करें शुरुआत

कई बार लोग अच्छी सेहत के लिए कठिन योगासनों को चयन कर लेते हैं। ऐसे योग आपके शरीर को स्ट्रेच करने में कठिनाई लाते हैं और शरीर को परेशानी होने लगती है। अधिक उम्र के लिए तो यह चोट लगने का कारण भी बन सकता है। इसलिए शुरुआत सरल योगासनों और अपनी शारीरिक क्षमताओं के मुताबिक ही करें। बुजुर्गों को योगासन की शुरुआत सुखासन, दंडासन और अनुलोम-विलोम से करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips: What Precautions Should Be Taken During Exercise Know How to Take Care of Senior Citizens
योग - फोटो : istock

योग से पहले खा लें

अक्सर लोग योग और व्यायाम खाली पेट करते हैं। हालांकि योगासन करते समय पूरी तरह के पेट खाली न रखें। सुबह के समय योग कर रहे हैं तो पहले कुछ कार्ब्स का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और योग करने में मदद मिलती है। बहुत अधिक पेट भर कर नहीं लेकिन कुछ मात्रा में खाकर ही योगासन करें।

विज्ञापन
Yoga Tips: What Precautions Should Be Taken During Exercise Know How to Take Care of Senior Citizens
योगा - फोटो : istock

योगाभ्यास की गति

योग करते समय ध्यान रखें कि बहुत तेज अभ्यास न करें। इससे मांसपेशियों में थकान महसूस होने लगती है और सांस संबंधी समस्या भी महसूस हो सकती है। योग श्वास संबंधी क्रिया है, जिसे करते समय सांस पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसलिए योग करते समय गति इतनी हो कि आराम से श्वास ले और छोड़ सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed