फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: अतिरिक्त चर्बी के कारण गर्दन दिखती है मोटी तो करें इन योगासनों का अभ्यास

Fri, 22 Nov 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 22 Nov 2024 09:28 AM IST
सार

यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो गर्दन और पीठ पर जमी वसा को घटाने के साथ ही डबल चिन को कम करने में सहायक है।

विज्ञापन
Yoga Tips To Reduce Neck Fat And Get Rid Double Chin Yoga Asanas
गर्दन की चर्बी को घटाने के लिए योग - फोटो : istock

Yoga Tips To Reduce Neck Fat : शरीर और चेहरे का आकर्षण पतली गर्दन बढ़ाती है। गर्दन पर आगे और पीछे की तरफ जमी अतिरिक्त वसा और डबल चिन लुक खराब करती है। कोई ड्रेस या शर्ट आदि में परफेक्ट जाॅ लाइन और पतली गर्दन निखार लाती है। ऐसे में शरीर के कई हिस्सों की अतिरिक्त चर्बी को घटाने के साथ ही गर्दन में जमी वसा को कम करने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास किया जा सकता है। 



इन योगासनों में से एक फेशियल योगा है, जिसके अभ्यास से डबल चिन घट सकती है। खास बात ये है कि फेशियल योगा के अभ्यास के लिए किसी खास वक्त की जरूरत नहीं होती है। फेशियल योगा कभी भी और किसी भी स्थिति में किया जा सकता है। यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो गर्दन और पीठ पर जमी वसा को घटाने के साथ ही डबल चिन को कम करने में सहायक है।

Yoga Tips To Reduce Neck Fat And Get Rid Double Chin Yoga Asanas
उष्ट्रासन - फोटो : Istock

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन के अभ्यास के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठकर दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें और घुटनों को कंधों के समानांतर ले जाएं। अब गहरी सांस लेते हुए रीढ़ की निचली हड्डी को आगे की तरफ दबाव डालें। इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस करें। हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें। इस स्थिति में 30 से 60 सेकेंड रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।

Yoga Tips To Reduce Neck Fat And Get Rid Double Chin Yoga Asanas
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

भुजंगासन के अभ्यास से गर्दन और गले में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद मिलती है और वजन कम होता है। भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को सिर के के दोनों तरफ जमीन पर टिका लें।

अब हथेलियों को कंधों के बराबर ले जाते हुए गहरी सांस ले और हाथों को जमीन पर दबाते हुए नाभि तक ऊपर की तरफ उठाएं। सिर, छाती और पेट के हिस्से को ऊपर उठाएं। अब सिर को ऊपर की तरफ सांप के फन की तरह खींचे। कुछ देर इसी स्थिति में रहें और धीरे धीरे शुरुआती स्थिति में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips To Reduce Neck Fat And Get Rid Double Chin Yoga Asanas
tadasana - फोटो : social media

ताड़ासन

इस योग के नियमित अभ्यास से शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों पर सकारात्मक असर पड़ता है। डबल चिन कम करने और गर्दन पर मौजूद फैट को कम करने में मदद मिलती है। ताड़ासन का अभ्यास करने के लिए दोनों पैरों के पंजों को मिलाकर सीधा खड़े हो जाएं। भुजाओं को साइड में रखें और हाथों को सिर के ऊपर उठाते हुए उंगलियों को फंसा कर हथेलियों को ऊपर की ओर रखें। अब नजर सीध में किसी बिंदु पर टिकाएं। सांस लेते हुए भुजाओं, कंधों और छाती के साथ ऊपर की ओर तानें। अब एड़ियों को ऊपर उठाते हुए पैरों के पंजों पर खड़े हो जाएं। पूरे शरीर को आसमान की ओर ले जाते हुए कुछ देर सांस रोककर इसी स्थिति में खड़े रहें। अब सांस छोड़ते हुए वापस पूर्व की मुद्रा में आ जाएं।

------------

नोट: ये योग विभिन्न स्रोतों से लिया गया और कई योगा एक्सपर्ट उपरोक्त योगासनों के फायदे बताते रहे हैं। आप इन योगासनों का अभ्यास योग एक्सपर्ट की देखरेख में करें। यदि किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही योग क्रिया करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed