आज के दौर में कई ऐसी बीमारियां हैं, जो पलक झपकते ही इंसान को अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसा जरूरी नहीं कि आप अगर हार्ट, किडनी या लिवर जैसी बड़ी बीमारियों के शिकार नहीं हुए हैं, तो आप किसी ऐसी समस्या से न घिर जाएं जिसके बारे में आपको पता ही न हो। जैसे- तनाव। भले ही ये सुनने में काफी आसान लगता है, लेकिन जो व्यक्ति तनाव से घिरा होता है इसे वे ही समझ सकता है। वैसे तो तनाव से कोई भी घिर सकता है, लेकिन कभी-कभी महिलाएं तनाव का जल्दी शिकार हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो एक तरीका अपनाकर खुद को तनाव से कोसों दूर रख सकती हैं और वो है योग। योगासन करने से आपको तनाव और चिंता जैसी दिक्कतों में आराम मिलेगा। बस इसके लिए आपको कुछ आसन रोजाना नियमित रूप से करने होंगे। तो चलिए जानते हैं तनाव को दूर करने वाले योगासन के बारे में, जो महिलाओं को फायदा पहुंचा सकते हैं।
{"_id":"6128ad378ebc3e79bb06d280","slug":"yoga-tips-these-four-yogasanas-can-help-in-relieving-stress-of-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहना है तनाव से दूर, तो महिलाओं को फायदा पहुंचा सकते हैं ये चार योगासन","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
रहना है तनाव से दूर, तो महिलाओं को फायदा पहुंचा सकते हैं ये चार योगासन
Tue, 07 Sep 2021 01:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
योग करने से महिलाओं का तनाव दूर होने में मदद मिलती है
- फोटो : iStock
धनुरासन करने के फायदे
- फोटो : istock
धनुरासन
- आपको पेट के बल लेटना है और अपने घुटनों को मोड़ते हुए अपने टखनों को अपनी हथेलियों से पकड़ना है। फिर अपने पैरों को बाहों को अपनी क्षमता के हिसाब से ऊपर उठाना है और ऊपर देखते हुए कुछ देर ही इसी मुद्रा में रहें और फिर नॉर्मल हो जाएं। इसे आप दोहरा भी सकती हैं।
बद्धकोणासन करने के फायदे
- फोटो : istock
बद्धकोणासन
- इसे करने के लिए आपको सबसे पहले अपने पैरों को मोड़ना है और अपने पैर के तलवों को एक साथ लाना है। अब एड़ी को अपने श्रोणि के पास तक खीचें और घुटनों को धीरे से नीचे कीजिए। इसके बाद अपने ऊपरी शरीर को आगे की तरफ झुकाना है और माथे को फर्श पर रखना है। इसे नियमित रूप से आपको करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चतुरंग दंडासन करने के फायदे
- फोटो : istock
चतुरंग दंडासन
- सबसे पहले पेट के बल या फिर अधो मुख श्वानासन पोज में मैट पर लेटना है और फिर दोनों हाथों को जमीन पर अपने कंधों से आगे रखना है। ध्यान रहे इस दौरान उंगलियां सामने की तरफ होनी चाहिए। इसके बाद शरीर के वजन को दोनों हाथों पर उठाएं। इस आसान को आप दोहराएं और नियमित रूप से करें।
विज्ञापन
चक्रासन करने के फायदे
- फोटो : istock
चक्रासन
- आपको पीठ के बल लेटना है और अपने पैरों को अपने घुटनों पर मोड़ना है। इस दौरान आपको अपने पैरों को फर्श पर मजबूती से टिकाना है। अब अपनी हथेलियों को आकाश की तरफ रखना है और इसी दौरान अपनी भुजाओं को कोहनियों पर मोड़ना है और अपनी बाहों को कंधों पर घुमाना है। साथ ही अपनी हथेलियों को अपने सिर के दोनों और फर्श पर रखना है। अब आखिर में सांस लेनी है और अपनी हथेलियों और पैरों पर दबाव डालना है और एक आर्च बनाने के लिए अपने पूरे शरीर को ऊपर उठाना है।