{"_id":"61371d7d7ceaac3b3005ff39","slug":"demolition-of-illegal-constructions-on-pali-road-in-faridabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर शिकंजाः फरीदाबाद में पाली रोड पर बने अवैध निर्माणों को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर शिकंजाः फरीदाबाद में पाली रोड पर बने अवैध निर्माणों को ढहाया
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:44 PM IST
सार
जमाई कॉलोनी के पास पाली रोड पर पर बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई से पूर्व सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने एक किलोमीटर के क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। चौक चौराहों पर पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई। पुलिस ने वाहनों के रूट को डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
1 of 4
फरीदाबाद में पाली रोड पर अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने अरावली वन क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर मंगलवार को एक बार फिर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। जमाई कालोनी के पास पाली रोड पर नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने दोपहर करीब एक बजे तक 50 से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने एक किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान कवरेज के लिए मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया गया।
2 of 4
फरीदाबाद में पाली रोड पर अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
एक किलोमीटर के क्षेत्र को कब्जे में लिया
जमाई कॉलोनी के पास पाली रोड पर पर बने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई से पूर्व सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने एक किलोमीटर के क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। चौक चौराहों पर पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई। पुलिस ने वाहनों के रूट को डायवर्ट कर दिया। सुबह 11 बजे निगम का तोड़फोड़ दस्ता पांच जेसीबी के साथ तोड़फोड़ कार्रवाई के लिए पहुंचा। इस दौरान घरों में पुलिस की तैनाती कर दी गई। ताकि लोग विरोध न कर सके। पांच-पांच घरों को पुलिस ने खाली करवाया। इसके बाद तोड़फोड़ शुरू की गई। रोते बिलखते लोगों के मकानों को निगम दस्ते ने चंद मिनटों में मलबे में तब्दील कर दिया।
3 of 4
फरीदाबाद में पाली रोड पर अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
महालक्ष्मी डेरा में 150 से अधिक अवैध निर्माण ढहाए थे
इससे पहले शनिवार को गुरुकुल के महालक्ष्मी डेरा में नगर निगम की करीब आठ एकड़ जमीन पर 150 से अधिक अवैध निर्माण ढहाए गए थे। ये निर्माण एक दशक से हो रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी कार्रवाई नहीं की गई। अब सुप्रीम कोर्ट ने अरावली वन क्षेत्र में सभी अवैध निर्माण ढहाने के आदेश दिए हैं, इसलिए नगर निगम अधिकारी भी कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। यहां कार्रवाई तो कई दिन पहले होनी थी, लेकिन बारिश की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था। नगर निगम इससे पहले यहां मुनादी करा चुका था और अवैध निर्माणों पर नोटिस भी चस्पा किए जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खोरी में मकान ढहाए जाने के बाद तंबू के नीचे बैठा एक परिवार। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खोरी में हटाए जा चुके हैं सभी कब्जे
इससे पहले नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली में बसे खोरी गांव में सभी कब्जे हटा दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने सात जून को आदेश जारी कर नगर निगम और हरियाणा सरकार को लकड़पुर गांव की राजस्व संपदा पर पर बसे खोरी गांव में तोड़फोड़ करने के आदेश जारी किए थे। कोर्ट का आदेश है कि जंगल की जमीन को फिर से जंगल में तब्दील किया जाए। कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने 14 जुलाई को खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू की थी। पहले दिन करीब 250 मकानों को तोड़ा गया था। इसके बाद लगातार तोड़फोड़ कार्रवाई जारी रही। करीब 24 दिन बाद निगम ने खोरी गांव में बने लगभग सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। दिल्ली चुंगी नंबर दो के पास कुछ घर बाकी है जो कि सीमा विवाद के कारण नहीं तोड़े जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।