फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: शरीर दर्द से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार तक बहुत फायदेमंद है मयूरासन, जानें अभ्यास का तरीका

Sun, 28 Jul 2024 09:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 28 Jul 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips Know Mayurasana Benefits for Body Pain and Mental Health Process Exercise in Hindi
मयूरासन - फोटो : istock

 Mayurasana Benefits: योग शरीर को स्वस्थ रखने का बहुत प्राचीन और अधिक असरदार उपचार है। योग से आंतरिक रूप से ऊर्जा मिलती है, साथ ही लंबे समय तक बीमारियों से बच सकते हैं। योग की अनेक मुद्राएं होती हैं, इन्हीं में से एक मयूरासन है। मयूरासन योग मुद्रा का अभ्यास शरीर को बहुत सारी बीमारियों से सुरक्षित रखता है। पेट संबंधी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।



मयूरासन योग के नाम से ही स्पष्ट है कि इस आसन में शरीर की स्थिति मोर के जैसे दिखाई देती है, जैसे मोर अपने पंख फैलाकर बैठा हो। इस आसन को करते समय शरीर का सारा भार दोनों हाथों पर होता है। मयूरासन के अभ्यास के अनेक लाभ हैं, हालांकि ये मुद्रा कठिन होती है। किसी विशेषज्ञ की देखरेख में मयूरासन का अभ्यास करें। अगली स्लाइड्स में जानिए मयूरासन योग से होने वाले फायदे और अभ्यास का तरीका।
 

Yoga Tips Know Mayurasana Benefits for Body Pain and Mental Health Process Exercise in Hindi
पाचन तंत्र - फोटो : pixa

मयूरासन के फायदे
 

  • मयूरासन का नियमित अभ्यास शरीर डिटाॅक्सिफाई करता है। ट्यूमर और बुखार जैसी समस्याओं से बचाता है।
  • इस आसन के अभ्यास से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
  • पेट के रक्त परिसंचरण को बढ़ावा मिलता है, पेट व अंदरूनी तंत्र मजबूत होते हैं।
Yoga Tips Know Mayurasana Benefits for Body Pain and Mental Health Process Exercise in Hindi
डायबिटीज की समस्या और उपचार - फोटो : istock
  • मधुमेह की समस्या में मयूरासन का अभ्यास लाभकारी उपचार है। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
  • प्रजनन क्षमता की कमी वाले पुरुषों के लिए मयूरासन लाभकारी योग है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मयूरासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे कंधे, कोहनी, कलाई और रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips Know Mayurasana Benefits for Body Pain and Mental Health Process Exercise in Hindi
Yoga - फोटो : Istock

मयूरासन की विधि

स्टेप 1- इस आसन को करने के लिए मैट पर घुटनों के बल बैठकर हाथों को जमीन पर रखें। हाथ की उंगली को पैरों पर रखते हुए पैरों को पास और घुटनों को दूर रखें।

स्टेप 2- अब घुटनों के बीच दोनों हाथों को टिकाएं। फिर हाथ की कोहनी को पेट पर अच्छे से सेट करते हुए कोहनी नाभि के दाएं बाएं रखें।

विज्ञापन
Yoga Tips Know Mayurasana Benefits for Body Pain and Mental Health Process Exercise in Hindi
योग के नियमित अभ्यास की बनाएं आदत - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- दोनों पैरों को पीछे की ओर फैलाकर सीधा कर लें। शरीर को आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों पर शरीर का पूरा वजन लाने का प्रयास करें। हाथों पर संतुलन बनाते हुए शरीर को ऊपर उठाएं।

स्टेप 4- इस दौरान सिर्फ हाथ जमीन से जुड़े रहेंगे और पूरा शरीर हवा में होगा। क्षमता अनुसार इस मुद्रा में अधिक समय तक रह सकते हैं। पुनः: प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं और पैरों को जमीन पर रख लें।

-------------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed