फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें ये योगासन

Fri, 12 May 2023 09:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 12 May 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips for Kids to Increase Concentrate and Focus on Study Know Yoga Tips in Hindi
योगा - फोटो : istock

Yoga Tips: अक्सर पढ़ाई करते समय बच्चों का ध्यान भटकने लगता है। वह पढ़ाई से ज्यादा अपने आसपास की चीजों में ध्यान लगाते हैं। काफी पढ़ाने के बाद भी उन्हें पाठ याद नहीं रहते हैं। जिस चैप्टर की अच्छे से तैयारी कराई गई हो, परीक्षा में बच्चे उसका उत्तर ही भूल जाते हैं। ऐसा लगभग बहुत बच्चों के साथ होता है। जिस कारण माता पिता बच्चे की शिक्षा और भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं। पूरी तरह से पढ़ाई पर ध्यान न दे पाने पर माता पिता अक्सर बच्चों को डांटते हैं लेकिन उनपर दबाव बनाने या डराने से बेहतर है, बच्चे की इस समस्या का समाधान करें। बच्चे का मन एकाग्र रखने, पढ़ाई पर ध्यान लगाने के साथ ही याददाश्त बढ़ाने के लिए नियमित योगासनों का अभ्यास करा सकते हैं।



योग विशेषज्ञ के मुताबिक, योगास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास करने से मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग तेज होता है। ऐसे योगासनों के अभ्यास की आदत बच्चों में डलवाएं ताकि पढ़ाई के समय उनका ध्यान न भटके और वह शारीरिक और मानसिक तौर पर सेहतमंद बनें।

Yoga Tips for Kids to Increase Concentrate and Focus on Study Know Yoga Tips in Hindi
Yoga - फोटो : Istock

एकाग्रता के लिए करें ताड़ासन का अभ्यास

पढ़ाई के लिए एकाग्रता जरूरी है। बच्चों में एकाग्रता बढ़ाने के लिए ताड़ासन का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। इस योग से बच्चों में ब्रिदिंग क्षमता बढ़ती है और मूड अच्छा रहता है। पढ़ाई में फोकस करने के लिए नियमित तौर पर ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं।

Yoga Tips for Kids to Increase Concentrate and Focus on Study Know Yoga Tips in Hindi
Yoga - फोटो : Istock

तनाव कम करने के लिए करें वृक्षासन

पढ़ाई और अच्छे अंक लाने के दबाव में बच्चे तनावग्रस्त हो सकते हैं। परीक्षा के दौरान उनका स्ट्रेस बढ़ जाता है। साथ ही पूरा दिन बैठकर पढ़ते रहने से शरीर दर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में तनाव कम करने और शरीर दर्द से राहत पाने के लिए बच्चे को वृक्षासन योग सिखाएं। रोजाना इस योग के अभ्यास से कई लाभ मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips for Kids to Increase Concentrate and Focus on Study Know Yoga Tips in Hindi
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Istock

सुस्ती दूर करने के लिए अधोमुखश्वानासन का अभ्यास

पढ़ाई के दौरान अक्सर ही बच्चों को नींद आती है और उबाऊ महसूस होता है। सुस्ती के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगता और जल्दी थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में नियमित अधोमुखश्वासन के अभ्यास से शरीर में लचीलापन आता है। सुस्ती दूर होने के साथ ही स्फूर्ति बढ़ती है और शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ने लगता है। इस आसन के अभ्यास से सिर में रक्त संचार बढ़ने से दिमाग में सही तरीके से ऑक्सीजन पहुंचता है और एकाग्रता बढ़ती है।

विज्ञापन
Yoga Tips for Kids to Increase Concentrate and Focus on Study Know Yoga Tips in Hindi
Yoga - फोटो : Istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed