फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: बॉडी पोस्चर को ठीक करने में काफी मददगार हैं ये योगासन

Sat, 07 Aug 2021 02:50 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 07 Aug 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
yoga tips for better body posture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर हमारी गलत आदतों के कारण हमारा बॉडी पोस्चर खराब हो जाता है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो बहुत ज्यादा झुक कर चलते हैं। कई लोगों का पेट बाहर निकल आता है, तो कुछ लोगों का कमर का हिस्सा बाहर की तरफ निकला हुआ होता है। इन गलत बॉडी पोस्चर के कारण व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अमूमन ये देखने को मिलता है कि हमारी गलत लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर के भीतर कई परेशानियां जन्म लेती हैं। इससे व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो जाती है। कंधे, कमर और गर्दन में भी कई दिक्कतें आती हैं। योग के जरिए  हम अपने बॉडी पोस्चर को ठीक कर सकते हैं। ऐसे कई योगासन हैं, जिन्हें रोजाना करने से शरीर की दशा ठीक होती है। कुबड़ापन जैसी समस्या से हमको छुटकारा मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वह कौन कौन से योगासन हैं, जिनकी मदद से हम अपने बॉडी पोस्चर को ठीक कर सकते हैं। 

yoga tips for better body posture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बाल मुद्रा 

ये आसन बॉडी पोस्चर को सुधारने के लिए रामबाण उपाय है। इसे करने से आपकी रीढ़ की हड्डी स्ट्रेच होती है। बाल मुद्रा आसन आपके ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग, गर्दन और कंधे को सही पोस्चर में लेकर आता है। इस आसन को करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

yoga tips for better body posture
yoga benefits - फोटो : istock and amar ujala

मार्जरी आसन

अगर आप भी गलत बॉडी पोस्चर की समस्या से परेशान हैं, तो आप इस आसन को कर सकते हैं। इसे करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है। रीढ़ के स्वास्थ्य के लिए इस आसन को काफी अच्छा माना गया है। मार्जरी आसन को नियमित करने पर आपकी छाती खुलती है और सांस लेने की गति में सुधार होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga tips for better body posture
yoga nidra - फोटो : istock

प्लैंक 

शरीर की दशा को सुधारने में ये आसन काफी लाभदायक है। इस आसन को नियमित तौर पर करने से मांसपेशियों में सुधार होता है। प्लैंक आसन आपकी कोर की मसल्स और स्पाइन एरिया को मजबूत करने का काम करता है। 

विज्ञापन
yoga tips for better body posture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधोमुख श्वानासन 

इस आसन को करने से आपका बॉडी पोस्चर काफी बढ़िया हो जाता है। इस आसन के प्रयोग से शरीर के भीतर ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है। वहीं मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा अधोमुख श्वानासन करने  से शरीर को कई सकारात्मक लाभ भी पहुंचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed