फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: 18 से 65 साल की उम्र के लोगों को कितने मिनट करना चाहिए व्यायाम और योगाभ्यास?

Wed, 13 Sep 2023 10:42 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Sep 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips For 18 to 65-Year-Old People Know How Many Minutes Should You Do Yoga a Day
कितनी देर करें योग और व्यायाम - फोटो : Istock

Yoga Tips: योगासनों का नियमित मन और शरीर दोनों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद है। कम उम्र से ही योग की आदत बच्चों में डाल देनी चाहिए। योग बहुत गुणकारी है। नियमित योग रक्त संचार को बढ़ाने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और शरीर को कई तरह की बीमारियों के जोखिम से बचाता है। इसके अलावा शारीरिक कार्यक्षमता और सहनशक्ति में भी सुधार करने में योग सहायक है। योग के बढ़ते चलन के कारण लोगों को योगाभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में तो पता है लेकिन कई बार लोगों को लगता है कि अधिक योग करने से अधिक लाभ होगा। किसी भी चीज की जरूरत से ज्यादा कमी और अधिक होना नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक उम्र के मुताबिक रोजाना एक निश्चित अवधि की योगाभ्यास ही स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आयु और आपकी शारीरिक स्थिति के मुताबिक आपको कितनी देर योगासन करना है। अगली स्लाइड में जानिए कितनी देर करें योग।

Yoga Tips For 18 to 65-Year-Old People Know How Many Minutes Should You Do Yoga a Day
प्रतिदिन योगाभ्यास का कुल समय - फोटो : Pixabay

प्रतिदिन कितनी देर करें योग?

योग विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना 30 मिनट का योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आदर्श माना जाता है। आमतौर पर योग के अभ्यास के प्रकार और फोकस के आधार पर योग मुद्रा निर्भर करती है। कई अलग अलग तरह के योग हैं, जिनके प्रकार के आधार पर योगाभ्यास की अवधि निर्धारित होती है। लेकिन सांस और शारीरिक योगासनों के लिए लगभग 30 मिनट पर्याप्त होता है।

Yoga Tips For 18 to 65-Year-Old People Know How Many Minutes Should You Do Yoga a Day
18 साल से अधिक के लोगों के लिए योग का समय - फोटो : Istock

18 से 65 वर्ष के लोग कितनी देर करें व्यायाम

बीते कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें जिम में अधिक वर्कआउट करने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यायाम शरीर को स्वस्थ बनाने का एक जरिया है लेकिन सही अवधि तक व्यायाम करना ही लाभकारी होता है। उम्र के मुताबिक वर्कआउट या एक्सरसाइज का समय तय होता है।18 से 65 साल की उम्र के लोगों को हफ्तेभर में 150 मिनट व्यायाम करना चाहिए। इस आयु वर्ग के लोग फुर्ती वाले व्यायाम हर हफ्ते कम से कम 75 मिनट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips For 18 to 65-Year-Old People Know How Many Minutes Should You Do Yoga a Day
बुजुर्ग कितने देर करें योग व व्यायाम - फोटो : istock

65 से अधिक उम्र के लोगों के लिए व्यायाम का समय

अगर आप 65 साल से अधिक आयु के हैं तो आप योग या डांस को अपनी फिजिकल एक्टिविटी में शामिल करें। हफ्ते में तीन दिन ही आपको वर्कआउट करना चाहिए। विशेषज्ञ से सलाह के बाद ही अधिक थकान वाली एक्सरसाइज करें।

विज्ञापन
Yoga Tips For 18 to 65-Year-Old People Know How Many Minutes Should You Do Yoga a Day
बच्चे कितनी देर करें योग और व्यायाम - फोटो : Istock

बच्चों के लिए व्यायाम की कुल अवधि

5 से 17 साल तक के बच्चों और किशोरों को कम से कम 60 मिनट रोजाना व्यायाम करना चाहिए। किशोर मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। वर्कआउट में दौड़, कूद आदि को भी शामिल कर सकते हैं।
---------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed