फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: दिनभर रहना चाहते हैं ऊर्जा से भरपूर तो रोज कीजिए इन योगासनों का अभ्यास

Wed, 22 Mar 2023 12:37 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 22 Mar 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
yoga poses to stimulate energy, energy booster yoga In Navratri Fast
दिनभर कैसे रहें एक्टिव? - फोटो : Istock

शरीर को पूरे दिन काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पर क्या आप थोड़ी देर में ही थकान और कमजोरी महसूस करने लगते हैं? अगर हां, तो आप अकेले ऐसे नहीं हैं। कई लोग दिनभर ऊर्जावान बने रहने के लिए बार-बार कॉफी पीते रहते हैं, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस तरह की आदतों को सेहत के लिए काफी नुकसानदायक मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दिनभर काम और शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए हमें उन उपायों पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है जो दीर्घकालिक लाभ दे सकें। योग का नियमित अभ्यास इसका सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ योग मुद्राएं आपको दिनभर अधिक जागृत और ऊर्जावान महसूस करने में मदद कर सकती हैं। रोजाना सुबह इन योगाभ्यासों को करके आप पूरे दिन खुद में बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

yoga poses to stimulate energy, energy booster yoga In Navratri Fast
चेयर पोज योग है बहुत फायदेमंद - फोटो : Pixabay

चेयर पोज का करिए अभ्यास
चेयर पोज़ या उत्कटासन योग पैरों की मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में काफी सहायक मानी जाती हैं। शरीर में रक्त को पंप करने में इस योग को काफी लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को पूरे दिन सक्रिय बनाए रखने में इस योग का नियमित अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। 

yoga poses to stimulate energy, energy booster yoga In Navratri Fast
शलभासन के फायदे - फोटो : istock

शलभासन योग
शलभासन योग का अभ्यास शरीर को स्फूर्तिदायक बनाने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। पीठ, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूती देने के साथ रक्त के संचार को बढ़ाने में इस योग का अभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना 5-10 मिनट इस योगासन का अभ्यास करके शरीर को पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga poses to stimulate energy, energy booster yoga In Navratri Fast
बेहद फायदेमंद है प्राणायाम - फोटो : iStock

प्राणायाम के हैं कई फायदे
शरीर में ऊर्जा के संचार के लिए प्राणायाम को सबसे बेहतरीन अभ्यास माना जाता है। कई प्रकार के प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप खुद को दिनभर ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं। प्राणायाम के माध्यम से मस्तिष्क में ऑक्सीजन युक्त रक्त के संचार को बढ़ाया जा सकता है जो कई प्रकार की गंभीर समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकती हैं।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed