Muscle Pain Relief Yoga: शरीर की अकड़न और दर्द आम समस्याएं हैं, जो अक्सर गलत मुद्राओं, लंबे समय तक बैठे रहने, तनाव, और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होती हैं। ्अक्सर जब लोग सोकर उठते हैं तो शरीर में हल्का दर्द रहता है। चलने पर कुछ देर लंगडाने लगते हैं। वहीं काफी देर तक डेस्क वर्क करने या झुक कर बैठने से भी पीठ, पीछे की गर्दन में अकड़न व दर्द महसूस होता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए योग एक प्रभावी तरीका है।
Yoga Tips: शरीर की अकड़न और दर्द से हैं परेशान, रोज करें ये योगाभ्यास
शरीर से न केवल शरीर में लचीलापन आता है, बल्कि दर्द से राहत मिलती है। यहां कुछ आसान और प्रभावी योगासन बताए जा रहे हैं, जिनसे आप शरीर की अकड़न और दर्द से छुटकारा पा सकते हैं:
भुजंगासन (Cobra Pose)
भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करता है और पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत दिलाता है। यह मुद्रा कंधों, छाती और पेट को भी स्ट्रेच करती है, जिससे शरीर की अकड़न कम होती है।
अभ्यास की विधि
पेट के बल लेटकर दोनों हाथों को कंधों के नीचे रखें। धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं।
बालासन (Child’s Pose)
बालासन तनाव को कम करने और रीढ़ की हड्डी, कंधों और गर्दन की अकड़न से राहत दिलाने में सहायक है। यह आसन मानसिक शांति भी प्रदान करता है।
कैसे करें बालासन
घुटनों के बल बैठकर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और माथे को जमीन पर रखें। हाथों को सामने की ओर फैलाएं या शरीर के बगल में रखें। इस स्थिति में कुछ देर तक रहें और गहरी सांस लें।
अधो मुख श्वानासन (Downward-Facing Dog Pose)
यह आसन पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है, जिससे मांसपेशियों की अकड़न और दर्द से राहत मिलती है। अधो मुख श्वानासन हाथ, कंधे, पीठ और पैरों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
अभ्यास का तरीका
दोनों हाथों और घुटनों के बल आएं। हाथों को जमीन पर रखकर धीरे-धीरे कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं, जिससे शरीर V आकार में आ जाए। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहें और फिर वापस आएं।
शवासन (Corpse Pose)
शवासन शरीर और मन को पूरी तरह से आराम देने वाला आसन है। यह तनाव और मांसपेशियों की अकड़न को कम करता है और पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।
अभ्यास का तरीका
पीठ के बल लेटकर शरीर को पूरी तरह से ढीला छोड़ दें। आंखें बंद करें और धीरे-धीरे गहरी सांस लें। इस स्थिति में 5-10 मिनट तक रहें।
--------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।