फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पाचन अंगों के लिए सबसे कारगर हैं ये योगासन, सभी लोगों को जरूर करना चाहिए अभ्यास

Sun, 25 Dec 2022 11:44 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Dec 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
Yoga Poses Good for Digestive System, know which asan helps in good digestion
पाचन को ठीक रखने में सहायक योग - फोटो : Pixabay

पाचन का स्वस्थ रहना संपूर्ण शरीर को फिट रखने के लिए आवश्यक माना जाता है। शरीर को काम करने लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने के साथ भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने के लिए पाचन अंगों का ठीक से काम करते रहना जरूरी है। लिवर-किडनी जैसे अंग शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मददगार होते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को पाचन अंगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं।



पौष्टिक आहार के सेवन के साथ दिनचर्या में योग-व्यायाम को शामिल करना पाचन अंगों को बेहतर ढंग से काम करते रहने में सहायक है।

योग विशेषज्ञ बताते हैं, दिनचर्या में योग के अभ्यास को शामिल करना शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। कुछ योग के अभ्यास, विशेष रूप से पाचन अंगों को लक्षित करके उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देने में मददगार होते हैं। रोजाना योग के अभ्यास की आदत बनाने से पाचन के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि किन आसनों के अभ्यास को विशेषज्ञ पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानते हैं।

Yoga Poses Good for Digestive System, know which asan helps in good digestion
पाचन में योग से मिलता है लाभ - फोटो : pixabay

पाचन के लिए योगासनों के लाभ

योग के अभ्यास की आदत बनाना पाचन अंगों की कार्यक्षमता बढ़ाने और इससे संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम करने में लाभकारी है।

  • योग से पाचन अग्नि उत्तेजित होती है। इससे भूख बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है। 
  • योगासन पेट की मांसपेशियों की मालिश करते हुए शरीर को स्ट्रेच करते हैं।
  • योग मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज से राहत मिलती है।
  • पाचन अंगों में रक्त का संचार बढ़ जाता है, जिससे पाचन में सहायता मिलती है।
  • योग का नियमित अभ्यास वसा के जमाव को भी कम करता है।
Yoga Poses Good for Digestive System, know which asan helps in good digestion
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

नौकासन योग से मिलता है लाभ

नौकासन योग के नियमित अभ्यास की आदत बनाने से पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह पाचन अंगों विशेषकर आंतों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पाचक रसों के स्राव में सुधार करके पाचन को उत्तेजित करता है। नौकासन योग के अभ्यास की आदत बनाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Poses Good for Digestive System, know which asan helps in good digestion
पश्चिमोत्तानासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन योग का करें अभ्यास

पश्चिमोत्तानासन को पेट की समस्याओं को दूर करने वाले प्रभावी योगासन के रूप में जाना जाता है। यह पेट के अंगों की मालिश करने के साथपेट की चर्बी को कम करने में लाभकारी है। कब्ज दूर करने और पेट फूलने से राहत पाने के लिए भी इस योग का नियमित अभ्यास करें। पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। सभी लोग दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करें। 



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed