सर्दियों के मौसम में बाहर के बढ़ते तापमान के हिसाब से शरीर को गर्म रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। इसके लिए योगासनों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। योग आपके शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखने और मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है।
आज का योग: सर्दियों में सभी को करने चाहिए इन योगासनों के अभ्यास, शरीर को मिलेगी अंदरूनी गर्मी और शक्ति
शीर्षासन का अभ्यास
शीर्षासन योग को शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। शीर्षासन के अभ्यास के लिए आपको अधिक फोकस और कोर एंगेजमेंट की जरूरत है। शीर्षासन एक आदर्श मुद्रा है जो आपको सर्दियों के महीनों के दौरान गर्म और मजबूत रखने में मदद करता है। इस आसन का अभ्यास आपके पूरे शरीर को मजबूत करने के साथ दिमाग को शांत करने में भी सहायक माना जाता है।
बोट पोज का अभ्यास
बोट पोज या नौकासन योग का अभ्यास करना सर्दियों में आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह योग एब्डोमिनल और हिप फ्लेक्सर्स को मजबूत करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर के संतुलन को बनाए रखने के साथ शरीर के तापमान को भी ठीक रखने में इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। शरीर की मांसपेशियों को इस अभ्यास से लाभ मिलता है।
प्लैंक पोज का अभ्यास
सर्दियों के मौसम में प्लैंक पोज के अभ्यास को भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी फायदेमंद मानते हैं। शरीर को आंतरिक मजबूती देने के साथ और संतुलन में सुधार करने के लिए इस मुद्रा का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। कोर को मजबूत करने वाला यह व्यायाम आपको सर्दी में गर्म रखने में भी मदद करता है। पेट के आसापास की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए वर्षों से इस योग का अभ्यास किया जाता रहा है।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।