फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास, पढ़ाई में बेहतर बनेगा छात्र

Sun, 06 Apr 2025 01:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 06 Apr 2025 01:54 PM IST
सार

नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक संतुलन और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। यहां कुछ योगासन और प्राणायाम दिए गए हैं जो विशेष रूप से छात्रों के लिए उपयोगी हैं।

विज्ञापन
Yoga Poses for Students to Increase Concentration and Focus Know Postures and Benefits
छात्रों के लिए योग - फोटो : Istock

Yoga Poses for Students to Increase Concentration : बच्चा कितने भी उत्साह से पढ़ने बैठता हो लेकिन कुछ देर में ही वह बोरियत महसूस करने लगता है। पढ़ते-पढ़ते नींद आना, पढ़ा हुआ कुछ ही घंटों में भूल जाना या पढ़ाई में मन न लगना, ऐसी तमाम समस्याएं हैं जिसका छात्रों को सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं का एक कारण एकाग्रता की कमी है। एकाग्र मस्तिष्क याददाश्त तेज बनाता ही है, साथ ही पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में भी सहायक है। ऐसे में पढ़ाई में बेहतर करने के लिए छात्रों को एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत होती है।



मस्तिष्क को तेज करने, याददाश्त मजबूत करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योगासन अत्यंत प्रभावी हो सकते हैं। नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक संतुलन और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। यहां कुछ योगासन और प्राणायाम दिए गए हैं जो विशेष रूप से छात्रों के लिए उपयोगी हैं।
 

Yoga Poses for Students to Increase Concentration and Focus Know Postures and Benefits
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन

इस आसन के अभ्यास से शारीरिक और मानसिक संतुलन बढ़ता है। लंबे समय तक बैठकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह फायदेमंद योग क्रिया है। ताड़ासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर अपने हाथों को सिर के ऊपर जोड़ें। पंजों पर खड़े होकर अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचें। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहें और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।  

Yoga Tips: ठंड से अकड़ जाते हैं पैर तो करें इन योगासनों का अभ्यास, मिल सकता है तुरंत आराम

Yoga Poses for Students to Increase Concentration and Focus Know Postures and Benefits
वृक्षासन - फोटो : istock

वृक्षासन

एकाग्रता बढ़ाने के लिए वृक्षासन का अभ्यास सहायक है और मानसिक स्थिरता को मजबूत करता है।  इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर को दूसरे पैर की जांघ पर रखें। हाथों को सिर के ऊपर जोड़ें। संतुलन बनाए रखें और धीरे-धीरे सांस लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Poses for Students to Increase Concentration and Focus Know Postures and Benefits
Vajrasana - फोटो : pexel

वज्रासन

वज्रासन का अभ्यास भी छात्रों के लिए फायदेमंद योग है। इस आसन से मानसिक शांति मिलती है। एकाग्रता बढ़ती है और पाचन तंत्र में सुधार होता है। वज्रासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर अपने पैरों को पीछे की ओर मोड़ें। पीठ को सीधा रखें और हाथों को घुटनों पर रखें।  गहरी सांस लेते हुए 5-10 मिनट तक इसी स्थिति में बैठें। 

विज्ञापन
Yoga Poses for Students to Increase Concentration and Focus Know Postures and Benefits
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बढ़ाने और थकावट दूर करने के लिए भुजंगासन का अभ्यास किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटें और हथेलियों को कंधों के पास रखें। धीरे-धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड तक रुकें और फिर प्रारंभिक स्थिति में लौटें।  
 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed