फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Asthma Day: अस्थमा रोगियों को रोजाना करना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास, सांस की समस्याओं से मिलेगी राहत

Mon, 01 May 2023 10:43 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 01 May 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
World Asthma Day 2023: Yoga poses for asthma patient, all you need to know
अस्थमा में कौन सा योग करें? - फोटो : iStock

World Asthma Day 2023: दुनियाभर में लगभग 300 मिलियन से अधिक लोग अस्थमा की समस्या से परेशान हैं। सांस से संबंधित यह क्रोनिक बीमारी लोगों में कई तरह की जटिलताओं का कारण बन सकती है। अस्थमा में वायुमार्ग संकीर्ण या सूज जाते हैं और अतिरिक्त बलगम का उत्पादन होने लगता है। इससे सांस लेना मुश्किल हो सकता है और जब आप सांस छोड़ते हैं तो खांसी, सीटी की आवाज (घरघराहट) हो सकती है। आमतौर पर, अस्थमा की जटिलताओं को कम करने के लिए रोगियों को इनहेलर के प्रयोग की सलाह दी जाती है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दैनिक जीवन में कुछ योगासनों को शामिल करके न सिर्फ अस्थमा की जटिलताओं का कम कर सकते हैं, साथ ही यह सांस की तकलीफ में भी सहायक मानी जाती है। 



योग विशेषज्ञों के अनुसार नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास से अस्थमा के लक्षणों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। योगासन आपके फेफड़ों को मजबूती देते हैं, जिससे अस्थमा के लक्षणों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं। 

World Asthma Day 2023: Yoga poses for asthma patient, all you need to know
अस्थमा रोगियों के लिए योग - फोटो : Pixabay

पर्स्ड लिप ब्रीदिंग
अस्थमा रोगियों के लिए कुछ सांस वाले अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकते हैं, पर्स्ड लिप ब्रीदिंग ऐसा ही एक अभ्यास है। इसके अभ्यास से सांस की तकलीफ से राहत मिलती है। इसका अभ्यास आपके फेफड़ों में ऑक्सीजन को बढ़ाने के साथ सांस लेने की तकलीफ को कम करने में सहायक माना जाता है। रोजाना 5-10 मिनट इस योग के अभ्यास से अस्थमा की जटिलताओं को कम करने में राहत मिल सकती है।

World Asthma Day 2023: Yoga poses for asthma patient, all you need to know
ब्रिज पोज योग के लाभ - फोटो : Pixabay

ब्रिज पोज योग
ब्रिज पोज या सेतुबंधासन योग आपकी छाती को खोलता है और गहरी सांस लेने में मदद करता है जिससे अस्थमा की समस्या से राहत मिल सकती है। सेतुबंधासन योग का अभ्यास कमर की समस्याओं को दूर करने के साथ फेफड़ों की शक्ति को बढ़ावा देने में भी सहायक माना जाता है। इसका रोजाना 5-10 मिनट तक अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Asthma Day 2023: Yoga poses for asthma patient, all you need to know
भुजंगासन योग करने के फायदे - फोटो : Pixabay

कोबरा पोज
ब्रिज पोज़ की तरह कोबरा पोज़ आपकी छाती की मांसपेशियों को फैलाने में सहायक है जिससे अस्थमा और इससे संबंधित सांस की समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह रक्त परिसंचरण को भी बढ़ावा देता है, जो बेहतर सांस लेने में मदद करती है। फेफड़ों को स्वस्थ और सांस की समस्याओं को दूर करने में इस पोज के अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर ही किसी योग को शुरू करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed