फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: हड्डियों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस से बचना चाहते हैं तो कीजिए यह योगासन, कमर दर्द भी होगा दूर

Sun, 15 Aug 2021 01:47 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 15 Aug 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
yoga for strong bones and osteoarthritis, yoga for back pain
हड्डियों को कैसे बनाएं मजबूत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनियाभर में सदियों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए योग किया जाता रहा है। कई अध्ययनों में भी स्पष्ट हो चुका है कि योग के माध्यम से शरीर की कई गंभीर बीमारियों को कम करने में मदद मिल सकती है। हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज, फेफड़ों को स्वस्थ रखने से लेकर हड्डियों को मजबूती देने तक योग कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो हर दिन योग का अभ्यास करके हड्डियों को मजबूत करने से लेकर,ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर रोग के जोखिम को भी कम करने में मदद मिल सकती है।


अध्ययन में वैज्ञानिक भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से हड्डियों के फ्रैक्चर को रोकने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं युवावस्था से ही योग को दिनचर्या में शामिल करके वृद्धावस्था में हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं, जिनका नियमित अभ्यास हड्डियों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

yoga for strong bones and osteoarthritis, yoga for back pain
वीरभद्रासन योग सेहत के लिए फायदेमंद - फोटो : सोशल मीडिया

वीरभद्रासन 
हड्डियों को मजबूत रखने के साथ इससे संबंधित तमाम तरह की गंभीर समस्याओं से सुरक्षित रखने में वीरभद्रासन बेहद फायदेमंद योगासान हो सकता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग करके खड़े हो जाएं। अब अपने बायीं ओर एक बड़ा कदम उठाएं। अब अपने घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ें। अब अपने दाहिने पैर को लगभग 15 डिग्री अंदर की ओर मोड़ें। दाहिने पैर की एड़ी बाएं पैर के केंद्र में होनी चाहिए। अब अपने दोनों हाथों को साइड में उठाएं और कंधों के स्तर पर लाएं। आपकी हथेलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए। इस पोजीशन में गहरी सांसें लें। अपने सिर को बाईं ओर मोड़ें। कुछ सेकंड के लिए ऐसे ही रुकें और फिर प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं।

yoga for strong bones and osteoarthritis, yoga for back pain
कई समस्याओं में फायगदेमंद है योग - फोटो : Social media

वृक्षासन
हड्डियों से संबंधित तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने में वृक्षासन योग भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसको करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब दाहिने पैर को मोड़ते हुए इसे बाएं पैर की जांघ पर रखें। अब गहरी सांस लें और अपनी हथेलियों को सीने के सामने नमस्कार की मुद्रा में लाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान आपकी रीढ़ सीधी रहे। इस आसन को दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for strong bones and osteoarthritis, yoga for back pain
ब्रिज पोज योगासन के लाभ - फोटो : Social media

सेतुबंधासन (ब्रिज पोज)
योगगुरु के मुताबिक जिन लोगों को हड्डियों में दर्द की शिकायत हो उनके लिए ब्रिज पोज योगासन काफी फायदेमंद हो सकता है। यह योग छाती को खोलते हुए गहरी सांस को बढ़ावा देता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें। हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा कर रखें। अब सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं, कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें। सांस छोड़ते हुए दोबारा से पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।


------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed