उत्तराखंड में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस बार स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेसकोर्स पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। वहीं, उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के नाम पर सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की घोषणा की। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार देने की संस्तुति भी कर दी है।
स्वतंत्रता दिवस: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगा निशुल्क मोबाइल टेबलेट, पढ़ें सीएम की अन्य घोषणाएं...
उधर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
उत्तराखंड: स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, तस्वीरों में देखें गौरव के पल...
यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सम्मान चिह्न और विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के रूप में दिया गया है।
2 of 8
उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित "एक दौड़ देश के नाम" को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक खजान दास एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
3 of 8
सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
4 of 8
कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से प्रभात फेरी में का आयोजन किया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
5 of 8
उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले वीर सपूतों एवं शहीद हुए वीर सैनिकों और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया।