फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: चाहकर भी नहीं छोड़ पा रहे हैं धूम्रपान? ये तीन योगासन आपकी कर सकते हैं मदद

Thu, 31 Mar 2022 11:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 31 Mar 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
yoga for quitting smoking and better health all you need to know
धूम्रपान छोड़ने के क्या तरीके हैं? - फोटो : Pixabay

धूम्रपान की आदत को सेहत के लिए काफी गंभीर माना जाता है। हृदय और फेफड़ों की सेहत को प्रभावित करने के साथ धूम्रपान करने वाले लोगों में डायबिटीज, मानसिक स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म से संबंधित तमाम तरह के विकारों का खतरा भी होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस बेहद हानिकारक आदत से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों के रोग, मधुमेह और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का खतरा होता है। यह आदत नेत्र रोगों और रुमेटीइड आर्थराइटिस सहित प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्याओं को भी बढ़ा देती है। पर क्या आप भी चाहकर धूम्रपान से दूरी नहीं बना पा रहे हैं?



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई तरह के योगासनों का नियमित अभ्यास धूम्रपान की आदत को छोड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। इन योगसनों का नियमित अभ्यास करने वाले लोगों में समय के साथ धूम्रपान की इच्छा कम हो जाती है। धूम्रपान की लत लगा चुके लोगों को रोजाना इनके अभ्यास से फायदा मिल सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इन योगासनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

yoga for quitting smoking and better health all you need to know
योगासनो की मदद से छोड़ें सिगरेट - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम
कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास धूम्रपान की आदत छोड़ने में आपकी मदद कर सकता है। शरीर के रक्त परिसंचरण में सुधार करने के साथ केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (सीएनएस) को व्यवस्थित करने और मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ावा देने में इस योग के लाभ हो सकते हैं। रोजाना प्राणायाम का अभ्यास करने वाले लोगों में धूम्रपान करने की इच्छा समय के साथ कम होने लगती है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी इस अभ्यास के लाभ हैं।

yoga for quitting smoking and better health all you need to know
बालासन योग के क्या फायदे हैं? - फोटो : iStock

बालासन (चाइल्ड पोज) योग
बालासन योग का अभ्यास शरीर को आराम देकर है, तंत्रिका तंत्र और तनाव को शांत करने में आपके लिए मददगार हो सकता है।  धूम्रपान करने की इच्छा से छुटकारा पाने में रोजाना इस योग का अभ्यास करने से आपको मदद मिल सकती है। बालासन योग को पेट और कमर की समस्याओं में भी काफी कारगर आसन के तौर पर जाना जाता है। मांसपेशियों को आराम देकर शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए रोजाना इस योग का अभ्यास किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for quitting smoking and better health all you need to know
कोबरा पोज योगासन के लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन (कोबरा पोज)
भुजंगासन योग का अभ्यास आपकी पीठ और कमर की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। जिन लोगों को अक्सर पीठ में दर्द की समस्या बनी रहती है, उन्हें इस योग का अभ्यास करने से लाभ मिल सकता है। धूम्रपान की आदत से छुटकारा दिलाने में भी इस योग के नियमित अभ्यास को फायदेमंद बताया गया है। यह शरीर को धूम्रपान के कारण होने वाली निकोटीन की आदत से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकती है। 


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed