फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: ये योगासन बढ़ाते हैं खुशियों का अनुभव, नकारात्मक विचारों को दूर करने में हैं सहायक

Thu, 17 Mar 2022 11:59 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Mar 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
yoga for positive energy, how to increase serotonin by yoga
खुशियां बढ़ाने वाले योगासन कौन से हैं? - फोटो : पेक्सेल्स

कई अध्ययनों में इस बात को स्पष्ट किया गया है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मन को शांत रखना और खुश रहना बहुत आवश्यक है। खुशी महसूस कराने और नकारात्मक विचारों को दूर करने में  सेरोटोनिन और डोपामाइन, दो हार्मोंन्स का बड़ा योगदान होता है। इनमें होने वाले असंतुलन के कारण तनाव-चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अध्ययनों ने साबित किया है कि योग-व्यायाम शरीर में सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। है। सेरोटोनिन और डोपामाइन, न्यूरोट्रांसमीटर हैं जो मूड को नियंत्रित करने और आपको अच्छा महसूस कराने में सहायक माने जाते हैं।



शरीर में डोपामाइन और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ने से खुशी बढ़ती है और व्यक्ति का मूड भी ठीक रहता है। ऐसे कई योग आसन हैं जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। योग न सिर्फ आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक हैं, साथ ही कई तरह की शारीरिक स्वास्थ्य की समस्याओं में भी योगासनों का नियमित अभ्यास आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए ऐसे ही योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका हम सभी को नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। 

yoga for positive energy, how to increase serotonin by yoga
अधोमुख शवासन योग के हैं कई लाभ - फोटो : iStock

अधोमुख-शवासन योग का अभ्यास
मूड को बेहतर बनाए रखने से लेकर नकारात्मक विचारों को दूर करने तक के लिए अधोमुख-शवासन योग का अभ्यास आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इस योग के अभ्यास से पूरे शरीर, विशेषकर मस्तिष्क में रक्त परिसंचरण में सुधार होता है, जो आपको ऊर्जावान महसूस कराता है। शरीर में ऊर्जा का स्तर बेहतर रहने से मूड ठीक रहता है और आप खुश महसूस करते हैं। 
यह नसों के लिए भी एक बेहतरीन मुद्रा है। यदि आप तनावग्रस्त रहते हैं तो इस योग के अभ्यास की आदत आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है।

yoga for positive energy, how to increase serotonin by yoga
भुजंगासन योग के शारीरिक लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन योग का अभ्यास
भुजंगासन योग या कोबरा पोज़, को  हृदय की मांसपेशियों को खोलने वाले योगासनों में एक माना जाता है। थकान को कम करने और तनाव से राहत देकर आपके मूड को अच्छा बनाए रखने के लिए इस योग का अभ्यास बेहद फायदेमंद माना जाता है। कोबरा पोज फेफड़ों की अच्छी स्ट्रेचिंग करता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे मस्तिष्क को पोषण मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for positive energy, how to increase serotonin by yoga
बहुत फायदेमंद है रोजाना मेडिटेशन करना - फोटो : Pixabay

मेडिटेशन या ध्यान योग
मस्तिष्क के किसी भी समस्या से राहत दिलाने में मेडिटेशन के अभ्यास की आदत को सबसे कारगर माना जाता है। मेडिटेशन मन की एकाग्रता और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है, जिससे आपकी ओवरथिंकिंग कम होती है। मूड को खुश बनाए रखने में भी ध्यान योग का अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। शुरुआत में ध्यान लगाना थोड़ा कठिन होता है पर समय के साथ इसमें सुधार आता रहता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed