फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: गर्दन के दर्द से राहत दिलाएंगे ये तीन योगासन, जानें अभ्यास का सही तरीका

Sat, 23 Nov 2024 09:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 23 Nov 2024 09:46 AM IST
सार

गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद है। यह जड़ से गर्दन के दर्द को मिटा सकता है। इस लेख में शरीर दर्द खासकर गर्दन के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Yoga For Neck Pain gardan dard ke liye yoga Steps in hindi
गर्दन में दर्द - फोटो : Istock

Yoga For Neck Pain: गर्दन में दर्द के कई कारण हो सकते हैं ,जैसे गलत मुद्रा में बैठना या खड़ा होना। कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग करते समय लंबे समय तक गर्दन झुकाकर बैठना। इसके अलावा तनाव और चिंता भी गर्दन दर्द के कारण है। मांसपेशियों में तनाव, कोई चोट, या हर्नियेटेड डिस्क और आंतरिक बीमारियों के कारण भी गर्दन में दर्द हो सकता है।



इसका सही समय पर कारगर इलाज न किए जाने पर माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा गर्दन का दर्द कंधों और बाहों के दर्द में परिवर्तित हो सकता है। साथ ही मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। दर्द के कारण नींद पूरी न होना, चक्कर आना और दैनिक गतिविधियों में रुकावट होना सामान्य समस्याएं हैं।

गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद है। यह जड़ से गर्दन के दर्द को मिटा सकता है। इस लेख में शरीर दर्द खासकर गर्दन के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।

Trending Videos
Yoga For Neck Pain gardan dard ke liye yoga Steps in hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

यह आसन गर्दन, कंधों और रीढ़ की हड्डी को खींचता है और उनमें तनाव को कम करता है।

इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर उठाएं। अब धीरे धीरे सांस भरते हुए छाती को ऊपर की ओर उठाएं। पेट वाले हिस्से को धीरे धीरे ऊपर उठाते हुए 30-60 सेकेंड इसी स्थिति में रहें।

Yoga For Neck Pain gardan dard ke liye yoga Steps in hindi
बालासन - फोटो : istock

बालासन

यह आसन गर्दन और कंधों को आराम देता है और मानसिक तनाव को भी कम करता है।

मैट पर घुटनों के बल बैठकर शरीर का सारा भार एड़ियों पर डालें। अब गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें। सीना जांघों से छूने का प्रयास करें। माथे से फर्श को छूने की कोशिश करते हुए कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें। यह प्रक्रिया 3-5 बार दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga For Neck Pain gardan dard ke liye yoga Steps in hindi
मार्जरी आसन - फोटो : Istock

मार्जरी आसन
 
यह आसन गर्दन और रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है और मांसपेशियों के तनाव को कम करता है।

मार्जरी आसन करने के लिए घुटनों के बल बैठकर पीठ को झुकाएं और हथेलियां जमीन पर रखें। पीठ ऊपर की तरफ उठी होनी चाहिए और सिर नीचे झुका हुआ हो। 

विज्ञापन
Yoga For Neck Pain gardan dard ke liye yoga Steps in hindi
योग - फोटो : istock

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed