फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: इस साल इन योगासनों को बनाइए जीवन का हिस्सा, शारीरिक-मानसिक रूप से रहेंगे फिट

Sat, 01 Jan 2022 11:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
yoga for mental and physical health, new year resolution
योग करने के फायदे - फोटो : Istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करने की सलाह दी जाती है। योग न सिर्फ मानसिक, साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में भी सहायक माने जाते हैं। आज हम नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में इस साल न्यू ईयर रेजोल्यूशन में क्यों न सेहतमंद रहने का प्रण लिया जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इसके लिए योग आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं। कोरोना के इस दौर में जब सभी लोग अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के प्रयास में लगे हुए हैं, ऐसे में दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। योगासन न सिर्फ शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मददगार हो सकते हैं, साथ ही कई तरह की बीमारियों के खतरे को भी कम कर देते हैं।



योगासन, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं किन योगासनों के नियमित अभ्यास से आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं?

yoga for mental and physical health, new year resolution
प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

प्राणायाम का करें अभ्यास
इस साल रोजाना प्राणायाम का अभ्यास करने की आदत बनाएं। तमाम तरह के प्राणायाम का अभ्यास शरीर में ऑक्सीजन के संचार को बढ़ावा देने के साथ रक्त के प्रवाह को व्यवस्थित बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने वालों को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी कम होता है। रोजाना 5-10 मिनट तक इन अभ्यासों को कर सकते हैं।

yoga for mental and physical health, new year resolution
भुजंगासन योग है विशेष लाभदायक - फोटो : Istock

भुजंगासन का अभ्यास
भुजंगासान का नियमित अभ्यास करना शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। भुजंगासन या कोबरा पोज योग, रीढ़ की हड्डी को सीधी और लचीली बनाने के साथ फेफड़ों को खोलने में सहायक होते हैं। इसके अलावा इस योग के अभ्यास को मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी फायदेमंद माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक भुजंगासन का रोजाना अभ्यास संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for mental and physical health, new year resolution
सूर्य नमस्कार का अभ्यास - फोटो : Istock

सूर्य नमस्कार योग है फायदेमंद 
अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। सूर्य नमस्कार योग, वजन कम करने और जोड़ों की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माने जाते हैं। पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने के साथ तनाव और चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को दूर करने में भी सूर्य नमस्कार योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed