फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: बालों की समस्या से हैं परेशान तो कीजिए इन योग का रोजाना अभ्यास, जल्द दिखने लगेगा लाभ

Wed, 29 Dec 2021 11:58 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 29 Dec 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
yoga for hair problems and better growth, all you need to know
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : iStock

जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी का जिन अंगों पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है, बाल उनमें से एक हैं। वातावरण ने भी बालों की सेहत को काफी प्रभावित किया है, यही कारण है कि बहुत ही कम उम्र में ही लोगों को बाल झड़ने और बालों से संबंधित कई तरह की अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बालों की समस्या धीरे-धीरे लोगों में सामान्य होती जा रही है, हालांकि अगर समय रहते इसपर ध्यान दिया जाए तो बालों को स्वस्थ और मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए योगासनों का अभ्यास करना बेहतर विकल्प माना जाता है।



योगासन केवल आंतरिक और मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए ही नहीं, शरीर की कई तरह की समस्याओं को कम करने में भी बेहतर परिणाम दे सकते हैं। यदि आपको भी बालों से संबंधित कोई दिक्कत है, बाल झड़ रहे हैं या कम उम्र में ही आप गंजेपन के शिकार हो रहे हैं तो नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करके आप इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में उन योगासनों के बारे में जानते हैं जो बालों को स्वस्थ और मजबूत रखने में सहायक हो सकते हैं। 

yoga for hair problems and better growth, all you need to know
सर्वांगासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

सर्वांगासन का करिए अभ्यास
सर्वांगासन या शोल्डर स्टैंड पोज पूरे शरीर का सबसे अच्छा व्यायाम है, इसमें विभिन्न मांसपेशियों के समूह शामिल होते हैं। बालों को मजबूत बनाने और इससे संबंधित समस्याओं को कम करने में इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। यह आपके संतुलन के साथ-साथ शरीर के पॉश्चर में सुधार करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह आसन आपके सिर में रक्त संचार को बढ़ाता है, जो बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

yoga for hair problems and better growth, all you need to know
शीर्षासन योग है फायदेमंद - फोटो : iStock

शीर्षासन योग है लाभदायक
जिन लोगों को बालों की समस्या होती है उनके लिए शीर्षासन का अभ्यास करना बेहतर योग विकल्प माना जाता है। यह योगाभ्यास खोपड़ी में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है जो बालों के झड़ने, बालों के पतले होने और गंजापन को कम करने में मदद करता है। यह आसन नए बालों के विकास में भी मदद करता है और बालों को सफेद होने से रोकता है। यह निष्क्रिय बालों के रोम को उनकी अधिकतम विकास क्षमता तक पहुंचने में सहायक है और इस प्रकार बालों के विकास में सुधार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for hair problems and better growth, all you need to know
कैमल पोज का अभ्यास - फोटो : social media

उत्तानासन योग
उत्तानासन या कैमल पोज एक प्रभावी योग आसन है जिसमें महारत हासिल करने में कुछ समय लग सकता है। यह योग मुद्रा मांसपेशियों को फैलाने के साथ-साथ उन्हें आराम भी देती है। शरीर में ऑक्सीजन के स्तर और सिर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में भी इसे लाभदायक माना जाता है।  बालों के रोम को मजबूत बनाने और बालों को लंबा बनाने में भी इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। यह योग न केवल आपके बालों की गुणवत्ता और बनावट में सुधार करता है बल्कि उन्हें चमकदार और घना भी बनाने में मददगार है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed