बालासन में हम एक छोटे बच्चे की तरह सिर को जमीन की तरफ झुका लेते हैं। बालासन बेहद ही सरल आसन है , इस आसन के नियमित अभ्यास से आपका नर्वस सिस्टम हमेशा शांत रहेगा। यह आसन नर्वस सिस्टम को शांत कर एकाग्रता भी बढ़ाता है।
एकाग्रता बढ़ाने और नर्वस सिस्टम को शांत रखने के लिए करें ये योगासन
बालासन करने की विधि
इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है , जिसके कारण हमारा नर्वस सिस्टम सही से काम करता है और शांत रहता है। बालासन करने के लि सबसे पहले व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर स्पर्श कराएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी छाटी से अपने जांघो पर दबाव डालें।
बालासन के लाभ
-बालासन करने से हमारा नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
-इस आसन को करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
-बालासन पीठ के दर्द में भी फायदेमंद होता है।
-शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है।
-बालासन के नियमित अभ्यास से अच्छी नींद आने लगती है।
अगर आपके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है, तो आप वह आसन का अभ्यास न करें। दस्त से परेशान व्यक्ति भी इस आसन को न करें। इसके अलावा गर्भवास्था के दौरान भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।