फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: एंकल के दर्द से रहते हैं परेशान तो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं ये योगासन

Thu, 03 Feb 2022 12:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Feb 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
yoga for ankle pain relief, ankle pain causes and treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर को पूरी तरह से फिट बनाए रखने के लिए सभी अंगों का खास ख्याल रखना आवश्यक होता है। आमतौर पर हम शरीर के बड़े अंगों को तो स्वस्थ रखने के उपाय करते रहते हैं, पर कुछ छोटे अंगों की सेहत को जाने-अनजाने नजरअंदाज कर दिया जाता है। एंकल ऐसा ही एक अंग है जिसमें दर्द की समस्या होना काफी सामान्य है। इस तरह के दर्द के कारण हमारे दैनिक जीवन का काम प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सामान्यतौर चोट या खिंचाव के कारण टखनों में दर्द हो सकता है, वहीं कुछ लोगों को यूरिक एसिड बढ़ने या फिर गठिया के कारण भी इस तरह के दर्द को सहना पड़ सकता है। सामान्यतौर पर कुछ दर्दनिवारक दवाओं के सेवन से दर्द से तो आराम मिल जाता है पर दर्द जड़ से खत्म नहीं होता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक टखनों में होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए दिनचर्या में योग को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। कई तरह के योगासनों के नियमित रूप से अभ्यास को इस तरह के दर्द से राहत देने वाला माना जाता है। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास करके एंकल के दर्द से आसानी से राहत पाई जा सकती है।

yoga for ankle pain relief, ankle pain causes and treatment
बालासन योग से ठीक होता है एंकल का दर्द - फोटो : Pixabay

बालासन योग का अभ्यास
योग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से बालासन योग के अभ्यास से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। टखनों में होने वाले खिंचाव और दर्द को कम करने में भी बालासन योग को फायदेमंद माना जाता है। एंकल के साथ-साथ कूल्हे, पीठ और रीढ़ की हड्डियों के लिए भी बालासन योग को काफी लाभदायक माना जाता है।

yoga for ankle pain relief, ankle pain causes and treatment
ताड़ासन योग के हैं कई लाभ - फोटो : Pixabay

ताड़ासन योग
टखने के दर्द से राहत पाने के लिए ताड़ासन योग का नियमित रूप से अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह योग पूरे पैर, विशेषकर आर्च की स्ट्रेचिंग करने में विशेष लाभदायक हो सकता है। जांघों और काल्फ की मांसपेशियों को सक्रिय करने के साथ घुटनों को मजबूती देने में भी इस योग के अभ्यास को विशेषज्ञ काफी लाभदायक मानते हैं। योग विशेषज्ञों के मुताबिक यह रीढ़, कंधे और कूल्हे के जोड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद योगासन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for ankle pain relief, ankle pain causes and treatment
वज्रासन योग करने के लाभ - फोटो : pexels

वज्रासन योग
पैर की उंगलियों पर दबाव डालने के साथ टखनों की स्ट्रेचिंग के लिए  वज्रसान योग के अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है। वज्रासन आपके पिंडलियों, टखनों, क्वाड्स और पीठ के निचले हिस्से के लिए एक उत्कृष्ट अभ्यास हो सकता है। मन और शरीर को बहुत प्रभावी ढंग शांत करने के साथ पाचन तंत्र के लिए ठीक रखने के लिए वज्रसान योग को लाभदायक माना जा सकता है।


------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed