फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: सर्दियों में खान-पान पर ध्यान न देने के कारण बढ़ सकता है वजन, इन योगासनों की मदद से पाएं लाभ

Mon, 26 Dec 2022 11:46 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Dec 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas to Reduce Weight During Winter Seasons Know Benefits
योगासनों से कम कर सकते हैं वजन - फोटो : istock

सर्दियों का यह मौसम सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण माना जाता है, इसमें न सिर्फ अस्थमा और सांस की समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है, साथ ही खान-पान को लेकर बरती गई लापरवाही और शारीरिक निष्क्रियता, वजन बढ़ने का भी कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ वजन बढ़ने को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं, यही कारण है कि सभी लोगों को इसे कंट्रोल में रखने के लिए आहार और जीवनशैली पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है।



योग विशेषज्ञ कहते हैं दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगासनों के अभ्यास की आदत बनाकर वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। योग न सिर्फ वजन को बढ़ने से रोकने में मददगार हैं साथ ही इससे कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा भी कम हो जाता है।

आइए जानते हैं कि दिनचर्या में किन योगासनों को शामिल करना वजन को नियंत्रित बनाए रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है?

Yoga Asanas to Reduce Weight During Winter Seasons Know Benefits
भुजंगासन से होने वाले लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन योग का करिए अभ्यास

भुजंगासन को कोबरा पोज़ के नाम से भी जाना जाता है, यह अभ्यास पूरे शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। यह बैक स्ट्रेचिंग आसनों में से एक है जो कमर और रीढ़ से संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में बहुत लाभकारी है। फैट बर्न करने के लिए भी इस योग के अभ्यास को विशेषज्ञ कारगर मानते हैं। मेटाबॉलिज्म और फैट बर्न में लाभकारी यह आसन आसानी से वजन कम करने में मददगार है।

Yoga Asanas to Reduce Weight During Winter Seasons Know Benefits
चेयर पोज फैट बर्न करने में मददगार - फोटो : getty images

उत्कटासन से मिलता है लाभ

उत्कटासन या चेयर पोज उन कारगर अभ्यासों में से एक है जिसे कमर और कूल्हों पर जमे अतिरिक्त फैट को कम करने के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। चेयर पोज, कुर्सी पर बैठने की स्थिति जैसा अभ्यास है जो शरीर के संतुलन और मुद्रा को सुधारने में विशेष लाभकारी हो सकता है।

उत्कटासन के अभ्यास को शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को टोन करने और आसानी से फैट बर्न करने में फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas to Reduce Weight During Winter Seasons Know Benefits
त्रिकोणासन अभ्यास से क्या होता है - फोटो : iStock

त्रिकोणासन के अभ्यास से लाभ

त्रिकोणासन वजन घटाने के लिए सबसे अच्छे योगासन में से एक है। यह योग मुद्रा आपके कंधों और कूल्हों की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग करने के साथ शरीर से अतिरिक्त तनाव को कम करने में लाभकारी है। ऊपरी और निचले हिस्से दोनों की इस योग से स्ट्रेचिंग हो जाती है, जिससे शरीर में अतिरिक्त फैट के जमाव को कम किया जा सकता है। त्रिकोणासन के अभ्यास से वजन को कम किया जा सकता है।




------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed