फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga To Reduce Waist Size: इन योगासनों से मक्खन की तरह पिघल सकती है कमर की चर्बी, एक महीने में दिखेगा असर

Tue, 22 Oct 2024 10:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 22 Oct 2024 10:17 AM IST
सार

यहां कमर की चर्बी को कम करने के लिए असरदार योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे अपनाकर मक्खन की तरह वसा को पिघलाया जा सकता है।  

विज्ञापन
yoga asanas to reduce waist size and belly Fat Bun Yoga Tips
चर्बी कम करने वाले योग - फोटो : amar Ujala

Yoga Asanas to Reduce Waist Size: निष्क्रिय शारीरिक गतिविधि, बिगड़ी जीवनशैली और गलत खानपान के कारण शरीर के कई अंगों में चर्बी बढ़ जाती है। अधिकतर मामलों में इसका असर पुरुषों के पेट पर और महिलाओं की कमर पर दिखता है, जो चर्बी के कारण साइज में मोटी दिखने लगती है। अधिकतर महिलाएं अपने शरीर में पतली कमर की चाह रखती हैं। ऐसे में वह अपना वजन कम करने के साथ ही शरीर के कुछ हिस्सों में जमा फैट या चर्बी को कम करना चाहती हैं। 



चर्बी कम करने के लिए लोग डाइट का सहारा लेते हैं,हालांकि इससे वजन बढ़ने से रोका जा सकता है लेकिन चर्बी को घटाया नहीं जा सकता। कमर पर जमी चर्बी को घटाकर अभिनेत्रियों जैसी सुडौल और पतली कमर के लिए कुछ योगासन कारगर हो सकते हैं। योग से शरीर के अंगों में जमा फैट बर्न किया जा सकता है। अलग अलग अंगों की चर्बी कम करने के लिए अलग अलग योग क्रियाएं हैं। यहां कमर की चर्बी को कम करने के लिए असरदार योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे अपनाकर मक्खन की तरह वसा को पिघलाया जा सकता है।  

yoga asanas to reduce waist size and belly Fat Bun Yoga Tips
नौकासन - फोटो : freepik

नौकासन

नौकासन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियों को टोंड किया जा सकता है और कमर के आसपास जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। ये आसन शरीर के मध्य भाग को मजबूत बनाता है और पेट व कमर को स्लिम बनाता है। नौकासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर धीरे धीरे पैरों और ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं। इससे शरीर नाव की तरह वी आकार में आ जाएगा। इस स्थिति में 20-30 सेकेंड तक रहें और फिर सामान्य स्थित में आ जाएं। इस आसन को 3-4 बार दोहराएं।

yoga asanas to reduce waist size and belly Fat Bun Yoga Tips
अर्ध मत्स्येन्द्रासन - फोटो : Freepik

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

इस आसन से पेट के आसपास के अंगों को मजबूती मिलती है और कमर के हिस्से में चर्बी को कम करने में सहायता मिलती है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास पाचन तंत्र को भी उत्तेजित करता है। इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर बैठकर एक पैर को दूसरे पैर के ऊपर मोड़ें। कमर को घुमाएं और पीछे की ओर देखें। इस स्थिति में कुछ सेकेंड रहने के बाद दूसरी ओर से भी यह प्रक्रिया दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga asanas to reduce waist size and belly Fat Bun Yoga Tips
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

इस आसन से पेट की मांसपेशियां टोंड होती है और चर्बी कम करने में मदद मिलती है। यह आसन पीठ के निचले हिस्से को भी मजबूत बनाता है। भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के नीचे रखें। धीरे धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं। शरीर को कोबरा का आकार दें। कुछ सेकेंड इस स्थिति में रहें और फिर पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।

विज्ञापन
yoga asanas to reduce waist size and belly Fat Bun Yoga Tips
उत्कटासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

उत्कटासन

इस आसन को अंग्रेजी में चेयर पोज कहते हैं। उत्कटासन के अभ्यास से पेट, कूल्हों, और जांघों को टोन करने में मदद मिलती है, जो शरीर के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने में भी सहायक है। उत्कटासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठे जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठ रहे हों। इस स्थिति को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें और फिर सामान्य स्थिति में वापस आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed