फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद है यह योगासन, स्कोलियोसिस की शिकायत भी होगी दूर

Mon, 12 Feb 2024 10:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 12 Feb 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas for Spine Problems Know Scoliosis Treatment Exercises Full Details
रीढ़ की हड्डी की बढ़ती समस्याएं - फोटो : istock

Yoga Asanas for Spine Problems : स्कोलियोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रीढ़ की हड्डी एक ओर झुक जाती है। सामान्यत: यह रीढ़ के ऊपरी भाग पर असर डालती और पीठ के निचले हिस्से को टेढ़ा कर देता है। स्कोलियोसिस की समस्या होने पर दर्द बढ़ जाता है और सर्जरी की स्थिति आ जाती है। हालांकि प्राकृतिक तरीके से रीढ़ की समस्या को कम किया जा सकता है। योग रीढ़ संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाने का कारगर उपाय है। एक अध्ययन के मुताबिक, हफ्ते में कम से कम तीन दिन 90 सेकेंड तक महज एक योग के अभ्यास से स्कोलियोसिस की समस्या से राहत पाई जा सकती है। रिपोर्ट का दावा है कि महज 3 महीने में स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि रीढ़ एक गंभीर स्थिति है, इसलिए किसी भी योग के अभ्यास से पहले चिकित्सक की राय जरूर ले लीजिए और योग विशेषज्ञ की निगरानी में ही योगाभ्यास करें।

Yoga Asanas for Spine Problems Know Scoliosis Treatment Exercises Full Details
वशिष्ठासन - फोटो : Istock

ये रहे रीढ़ की समस्या से आराम दिलाने वाला योग

साइड प्लैंक (वशिष्ठासन)

स्कोलियोसिस की समस्या होने पर वशिष्ठासन का अभ्यास करना चाहिए। रीढ़ के कमजोर तरफ साइड प्लैंक का अभ्यास करें। इस योग के अभ्यास के लिए सबसे पहले जमीन पर दंडासन मुद्रा में बैठ जाएं। फिर बाएं हाथ को जमीन पर रखते हुए उसपर शरीर का वजन डालें। अब दाएं पैर पर बाएं पैर को रखें और दाएं हाथ को उठाकर जांघों पर रखें। सांस अंदर लेते हुए कुछ पल इसी स्थिति में रहें। बाद में सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।
 

Yoga Asanas for Spine Problems Know Scoliosis Treatment Exercises Full Details
मार्जरी आसन - फोटो : istock

रीढ़ में दर्द से राहत पाने के लिए योग

मार्जरी आसन

अगर पीठ या रीढ़ में दर्द रहता है तो मार्जरी आसन करें। इसके अभ्यास के लिए घुटनों और हाथों के बल आते हुए रीढ़ को उठाकर रखें। सांस अंदर लेते हुए सिर को छत की तरफ ले जाएं और शरीर के नाभि वाले भाग को नीचे की ओर झुकाएं। श्वास छोड़ते हुए ठोड़ी को छाती पर लगाएं और रीढ़ को ऊपर उठाएं। चार से पांच बार इस आसन का अभ्यास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas for Spine Problems Know Scoliosis Treatment Exercises Full Details
पादहस्तासन - फोटो : सोशल मीडिया

पादहस्तासन

इस आसन के अभ्यास के लिए अपने दोनों पैरों पर सीधे खड़े होते हुए हाथों को शरीर के साथ जोड़कर रखें। अंदर की ओर श्वास लेते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और ऊपर की ओर खींचें। फिर सांस छोड़ते हुए रीढ़ को सीधा रखे। इस दौरान घुटनों और हाथों को सीधा रखते हुए आगे की ओर झुकें। अब हाथों को फर्श पर रखें  या एड़ियों को पकड़ने का प्रयास करें।

विज्ञापन
Yoga Asanas for Spine Problems Know Scoliosis Treatment Exercises Full Details
Hamsasana - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed