फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कमर, गर्दन या अक्सर रहता है पैरों में दर्द? इन योगासनों को दिनचर्या में शामिल करके पा सकते हैं लाभ

Sun, 04 Sep 2022 12:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Sep 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas for Pain Relief, daily yoga tips in hindi
शरीर में होने वाले दर्द से कैसे आराम पाएं? - फोटो : iStock

काम के थकान या किसी अन्य अंतर्निहित कारण से आपको शरीर के कई अंगों में दर्द की समस्या हो सकती है, पर अगर यह दर्द अक्सर ही बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सहायता लेना बहुत आवश्यक हो जाता है। दर्द के कारणों को समझते हुए उसका समय पर उपचार किया जाना आवश्यक होता है, क्योंकि कुछ स्थितियों में शरीर में बढ़ रही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण के रूप में भी आपको दर्द का अनुभव हो सकता है। इसलिए यदि आपको लंबे समय से दर्द की समस्या बनी हुई है तो इसका समय पर निदान और उपचार जरूर किया जाना चाहिए।



यदि आपको बिना किसी अंतर्निहित कारण के ही अक्सर कमर, गर्दन या पैरों में दर्द का अनुभव होता रहता है तो ऐसी स्थिति में योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए सहायक हो सकती है। योग के नियमित अभ्यास को दिनचर्या में शामिल करके शरीर को ऊर्जावान और कई तरह की समस्याओं से सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि सामान्य दर्द की समस्या में किस प्रकार के योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए सहायक हो सकती है?

Yoga Asanas for Pain Relief, daily yoga tips in hindi
कमर दर्द में कौन से योग करें? - फोटो : iStock

कमर दर्द के लिए योग

अगर आपको भी अक्सर कमर में दर्द की समस्या बनी रहती है तो इसके लिए मार्जरी आसन या भुजंगासन योग का नियमित अभ्यास किया जा सकता है। यह आसन छाती, कंधों और पीठ की स्ट्रेंचिग करने के साथ मांसपेशियों पर बन रहे अनावश्यक तनाव को दूर करने में भी मदद करते हैं। अक्सर लंबे समय तक बैठ कर काम करने वाले लोगों में कमर दर्द की समस्या अधिक देखी जाती रही है। इस पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण चलना और उठना तक भी कठिन हो सकता है।

Yoga Asanas for Pain Relief, daily yoga tips in hindi
गर्दन में दर्द की समस्या - फोटो : iStock

गर्दन में दर्द के लिए अभ्यास

लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते रहने वाले लोगों में अक्सर गर्दन में दर्द की दिक्कत देखी जाती रही है। सर्वाइकल की इस समस्या में कुछ समय के बाद इधर-उधर सिर को घुमाना भी काफी कष्टकारक हो सकता है। इसके लिए नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करके आप लाभ पा सकते हैं। गर्दन में दर्द की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए उष्ट्रासन, नौकासन और भुजंगासन योग का अभ्यास करना लाभकारी हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि नौ सप्ताह तक योग का अभ्यास दर्द से राहत और कार्यात्मक सुधार में आपके लिए सहायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas for Pain Relief, daily yoga tips in hindi
पैरों के दर्द से कैसे आराम पाएं? - फोटो : iStock

पैरों में दर्द की समस्या

पैरों में दर्द की समस्या थकान या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो सकती है। कुछ लोगों को गठिया के कारण भी इस तरह की समस्याओं का अनुभव होता है। विपरीतकरणी, पश्चिमोत्तानासन और वृक्षासन जैसे योग के अभ्यास से इसमें लाभ मिल सकता है। ये सभी योग पैरों में रक्त के संचरण को बढ़ाने के साथ मांसपेशियों पर बढ़ रहे अतिरिक्त दबाव को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। इन आसनों के नियमित अभ्यास की आदत जरूर बनाएं। 




------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed