फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए योगासन, नियमित अभ्यास से जल्द मिलेगा लाभ

Tue, 25 Jul 2023 10:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 25 Jul 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas For Fertility Problems Know Best Yoga For Conceive in Hindi
बांझपन से छुटकारा पाने के लिए योग - फोटो : istock

Yoga Asanas For Fertility Problems : प्रतिवर्ष 25 जुलाई को विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस या आईवीएफ दिवस मनाया जाता है। आईवीएफ उन दंपतियों के लिए तकनीक वरदान है, जो गर्भधारण करने की उम्मीद खो चुके होते हैं। प्राकृतिक तौर पर गर्भधारण में विफल दंपति आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए कृत्रिम माध्यम से गर्भधारण करते हैं और माता पिता बनने में सक्षम हो पाते हैं। हालांकि इसे आखिरी उपाय की तरह अपना सकते हैं।



प्रजनन क्षमता को बढ़ाकर गर्भधारण किया जा सकता है। प्रजनन क्षमता में कमी का कारण तनाव व चिंता हो सकता है। बांझपन की समस्या से बचाव के लिए चिकित्सीय सलाह के साथ ही कुछ योगासनों का अभ्यास भी असरदार है। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ फायदेमंद योगासन हैं, जिनका नियमित अभ्यास जल्द असर कर सकता है। आइए जानते हैं बांझपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए योगासन।

Yoga Asanas For Fertility Problems Know Best Yoga For Conceive in Hindi
butterfly pose - फोटो : istock

बुद्ध कोणासन

शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव लाने के लिए बुद्ध कोणासन कर सकते हैं। इस आसन को बटरफ्लाई पोजीशन भी कहा जाता है। बुद्ध कोणासन के अभ्यास के नियमित अभ्यास से घुटनों से लेकर हिप्स तक की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है, जो महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है।

Yoga Asanas For Fertility Problems Know Best Yoga For Conceive in Hindi
पश्चिमोत्तानासन योग - फोटो : amar ujala

पश्चिमोत्तानासन

इस योगासन से मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद मिलती है। पश्चिमोत्तानासन फर्टिलिटी में सुधार कर सकता है और मानसिक तनाव को भी कम करता है। प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas For Fertility Problems Know Best Yoga For Conceive in Hindi
बालासन - फोटो : istock

बालासन

बांझपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बालासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस योगासन से ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद मिलती है, साथ ही पीठ, घुटनों, कूल्हों और जांघों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है।

विज्ञापन
Yoga Asanas For Fertility Problems Know Best Yoga For Conceive in Hindi
pregnancy yoga

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed