फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: पैरों में दर्द के हो सकते हैं कई कारण, योगासनों की मदद से पा सकते हैं इसमें आराम

Tue, 29 Nov 2022 12:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Nov 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas Benefits for Leg Strength, leg pain prevention yoga tips in hindi
पैरों के दर्द की समस्या - फोटो : Pixabay

ज्यादा चलने, दौड़ने या थकान के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इस तरह का दर्द कुछ ही समय में ठीक भी हो जाता है, पर अगर दर्द की स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। पैरों में दर्द होने के कुछ कारण गंभीर भी हो सकते हैं, इसके लिए मांसपेशियों या हड्डियों में होने वाली समस्याओं को भी एक कारण माना जा सकता है, इसमें डॉक्टरी सहायता की आवश्यकता होती है। पैरों में दर्द के लिए ब्लड क्लॉटिंग या नसों की दिक्कत भी कारण हो सकता है। इस तरह की दिक्कतों का समय पर निदान और इलाज किया जाना आवश्यक हो जाता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पैरों में दर्द की समस्या को कम करने के लिए नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करना लाभकारी हो सकता है। योग की मदद से तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने और रक्त के संचार को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। पैरों में दर्द से राहत पाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगासनों के अभ्यास की आदत विशेष लाभकारी हो सकता है।

आइए जानते हैं कि नियमित रूप से किन योगासनों की आदत बनाना पैरों को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित दर्द को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकती है।  

Yoga Asanas Benefits for Leg Strength, leg pain prevention yoga tips in hindi
सर्वांगासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock

शोल्डर स्टैंड पोज का अभ्यास 

सर्वांगासन योग (शोल्डर स्टैंड) पोज के अभ्यास से पैरों और शरीर के निचले हिस्से को आराम मिलता है। इस योग के अभ्यास से पैरों में रक्त का संचार बढ़ता है और तंत्रिकाओं को आराम मिलता है। शोल्डर स्टैंड पोज, पैरों के क्रोनिक दर्द को कम करने में भी लाभकारी हो सकता है। योग विशेषज्ञों ने पाया कि नियमित रूप से शोल्डर स्टैंड पोज कमर और पैरों के लिए लाभकारी माना जाता है। 

Yoga Asanas Benefits for Leg Strength, leg pain prevention yoga tips in hindi
ब्रिज पोज योग से फायदे - फोटो : istock

सेतुबंधासन योग से पैरों के लाभ

सेतुबंधासन (ब्रिज पोज) को पैरों और कमर में दर्द को कम करने के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है, जिन लोगों को कमर में दर्द की दिक्कत होती है, उनके लिए सेतुबंधासन योग विशेष लाभकारी हो सकता है। योग विशेषज्ञों ने पाया कि पैरों के दर्द को कम करने और इनमें रक्त के संचार को ठीक बनाए रखने के लिए सेतुबंधासन योग के नियमित अभ्यास की आदत बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas Benefits for Leg Strength, leg pain prevention yoga tips in hindi
उत्तानासन योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

उत्तानासन योग के फायदे

योग विशेषज्ञों ने पाया कि जिन लोगों के दिन का ज्यादातर समय बैठे हुए बीत जाता है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में पैरों के दर्द की समस्या का खतरा अधिक हो सकता है। उत्तानासन योग का अभ्यास इसमें आपके लिए फायदेमंद है। योग विशेषज्ञों ने पाया कि उत्तानासन योग पैरों को स्ट्रेच करने और तंत्रिकाओं को आराम देने में आपके लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से उत्तानासन योग की आदत बनाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed