फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बेहतर करता है ये योगासन, पर बरते ये सावधानियां

Tue, 27 Aug 2019 02:50 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 27 Aug 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asana improves fertility in women
yoga for pregnant women

योग हमारे नर्वस सिस्टम को बेहतर करता है। यह शरीर की कार्यप्रणाली को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है, इसलिए महिलाओं को नियमित योग अवश्य करना चाहिए। महिलाओं के लिए नियमित योग के कई फायदे हैं। आमतौर पर धारणा है कि योग करने से मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही यह स्लिम रहने में भी मददगार है। अधिकांश लोग इन्हीं वजहों से योग करते हैं। यह सच भी है, लेकिन योग के कई अन्य फायदे भी हैं।

Yoga Asana improves fertility in women
pregnant

योग महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में भी मददगार है। यदि कोई महिला गर्भधारण करना चाहती है, तो योग उसके लिए बेहतर हो सकता है। यह शरीर को स्वस्थ और गर्भावस्था को आसान बनाता है। 

Yoga Asana improves fertility in women
pregnant

योग चिंता (एंजाइटी) को कम करता है, जो गर्भधारण में सहायक है। नियमित योग शरीर को डिटॉक्सीनेसन प्रक्रिया में भी लाभ देता है। जिन महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी आ रही है, उनके लिए योग बेहतर हो सकता है, हालांकि कौन सा योगासन करना चाहिए। यह समझना महत्वपूर्ण है। किसी की देखादेखी योग न करें। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर योगासन अपनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asana improves fertility in women
yoga - फोटो : pixa

योग से पीरियड की समस्याओं में भी महिलाओं को राहत मिलती है। जिन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अधिक दर्द या रक्तस्राव की समस्या होती है, उनके लिए योग बेहतर हो सकता है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को और बेहतर करता है। आज के दौर में महिलाओं में तनाव और चिंता जैसी समस्याएं भी बहुत अधिक बढ़ रही हैं। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी कई बार शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में योग हर प्रकार से शरीर के बेहतरी में योगदान देता है। 

विज्ञापन
Yoga Asana improves fertility in women
योगा - फोटो : pixabay

योग सुबह के समय करना अधिक लाभदायक होता है, क्योंकि उस वक्त वातावरण में प्रदूषण का स्तर कम होता है और स्वच्छ हवा हमारे शरीर में पहुंचती है। कुछ योगासन जैसे ध्यान, अनुलोम विलोम, कपालभाति हर उम्र के लोगों के लिए लाभदायक हैं, लेकिन यदि योगासन करने के दौरान कोई समस्या आए तो विशेषज्ञ से सलाह लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed