फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: साल 2022 में ये योगासन रहे ट्रेंड में, निरोग रहने के लिए लोगों ने किया अभ्यास

Thu, 22 Dec 2022 01:36 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022: Today Yoga Tips Most Popular Yoga Asanas in 2022 Know Exercise Poses Details in Hindi
वर्ष 2022 के चर्चित योग - फोटो : amar ujala
Year Ender 2022: साल 2022 समाप्त होने वाला है और नया साल 2023 आने वाला है। वर्ष 2022 कोरोना महामारी के संकट से उभरने वाला साल रहा। दुनियाभर में कोविड-19 का प्रकोप जो पिछले दो सालों से फैला, इस साल उस में कमी आई। लोगों ने संक्रमण के खतरे से बचने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय अपनाएं।सबसे ज्यादा घर पर योगाभ्यास किया गया। योग सेहतमंद रहने के लिए प्रभावी तरीका है। योग के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। ऐसे में फिट रहने और मानसिक व भावनात्मक मजबूती के लिए वर्ष 2022 में कुछ योगासनों का अभ्यास चलन में रहा। यहां आपको ऐसे ही योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो वर्ष 2022 में बहुत अधिक चर्चित रहे। खुद को बीमारियों से बचाने, वजन कम करने, सुंदर त्वचा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन योगासनों को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया। ये रहे साल 2022 के ट्रेंडी योग।

 

Year Ender 2022: Today Yoga Tips Most Popular Yoga Asanas in 2022 Know Exercise Poses Details in Hindi
वज्रासन - फोटो : Amar ujala

वज्रासन

यह योग घुटनों के बल बैठकर किया जाता है। इस योग को खाने के बाद किया जा सकता है। वज्रासन करने के लिए पहले घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों के अंगूठे को आपस में मिलाते हुए एड़ियों को अलग रखें। हिप्स को एड़ियों से टिकाएं और हथेलियों को घुटनें पर रखें। पीठ को एकदम सीधा रखते हुए दोनों घुटनों को आपस में मिला लें। इस मुद्रा में कुछ मिनट बैठें। बाद में सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Year Ender 2022: Today Yoga Tips Most Popular Yoga Asanas in 2022 Know Exercise Poses Details in Hindi
सुखासन - फोटो : istock

सुखासन

शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए सुखासन का अभ्यास किया जाता है। किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए यह योग लाभकारी है। इस आसन को करने के लिए मैट पर बैठकर दोनों घुटनों को फर्श पर रखने की कोशिश करें। हाथों को घुटनों के पास रखते हुए शरीर को सीधा और पेट को सामान्य अवस्था में रखें। शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ते हुए 10 मिनट इस अवस्था में रहने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022: Today Yoga Tips Most Popular Yoga Asanas in 2022 Know Exercise Poses Details in Hindi
पर्वतासन - फोटो : istock

पर्वतासन

वर्ष 2022 में फिट रहने के लिए लोगों ने पर्वतासन का अभ्यास पसंद किया। इस आसन को करने के लिए पहले वज्रासन में बैठ जाएं। अब दोनों हाथों और पैरों को धीरे से जमीन पर रखें। वजन जमीन पर रखते हुए कमर को त्रिकोणीय आकार की तरह ऊपर की ओर स्ट्रेच करें। आसन के दौरान शरीर पर्वत जैसा दिखना चाहिए। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें।

विज्ञापन
Year Ender 2022: Today Yoga Tips Most Popular Yoga Asanas in 2022 Know Exercise Poses Details in Hindi
योग - फोटो : Pixabay

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed