फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Yoga Day 2020: महर्षि पतंजलि से लेकर अयंगर तक, जानिए योग के विभिन्न प्रकार

Sun, 21 Jun 2020 08:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 21 Jun 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
world yoga day 2020 in hindi how many types of yoga
विश्व योग दिवस 2020: - फोटो : pixabay

योग भारत की प्राचीन विरासत है। जिसके माध्यम से ऋषि मुनि स्वस्थ रहा करते थे। धीरे-धीरे इसे आम जनमानस ने अपनाना शुरू कर दिया। लेकिन ऋषियों द्वारा किया जाने वाला योग का ये स्वरुप अत्यंत कठिन होता था। जिसकी वजह से सामान्य मनुष्य के लिए उसे कर पाना काफी मुश्किल भरा था। ऐसे में योग की नई मुद्राओं और आसन की खोज की गई। जिसे सभी जन आसानी से कर स्वस्थ शरीर पा सकें। बात करें योग के प्रकारों की तो इसके बहुत सारे प्रकार बताए गए हैं। जैसे कृपालु योग, इष्ट योग.कुंडलिनी योग, आनंद योग, शिवानंद योग, स्वरूप योग, विनियोग लेकिन हम आपको इन योग के सबसे प्रचलित योग के बारे में बताएंगे। 



 

world yoga day 2020 in hindi how many types of yoga
विश्व योग दिवस 2020: - फोटो : pixabay
हठ योग
'हठ' शब्द का प्रयोग जिद या जबरदस्ती के लिए किया जाता है। लेकिन योग से जुड़कर इसका रूप आध्यात्मिक हो जाता है। 'हठ' शब्द का योग में बहुत ही गूढ़ अर्थ है। 'ह' अक्षर से तात्पर्य दाएं नासिका स्वर से लिया जाता है और 'ठ' से ठकार यानी की बाएं नासिका स्वर से लिया जाता है। इन दोनों के योग से बना है शब्द हठ। जिसमें मध्य स्वर या सुषुम्ना नाड़ी का आवागमन होता है। जिसे करने से कुंडलिनी शक्ति और चक्र जागृत होते हैं। 

हठ योग करने वाले ज्यादातर शैव संप्रदाय के होते थे और ये दुनिया से विरक्ति का मार्ग बताते थे। हठ योग में भी कई अंगों का जिक्र है। जिनमें षट्कर्म, आसन, मुद्रा, प्रत्याहार, प्राणायाम, ध्यान और समाधि शामिल हैं।


 
world yoga day 2020 in hindi how many types of yoga
विश्व योग दिवस 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
अष्टांग योग 

अष्टांग योग को राजयोग भी कहा जाता है। मूलत: यहीं योग सबसे ज्यादा प्रचलित है। महर्षि पतंजलि के बताए योग अष्टांग योग ही होते हैं। इस योग के आठ अंग है- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि। इन आठों अंगों के अपने उप अंग भी  हैं। लेकिन ज्यादातर आम लोग इसके तीन अंगों को करते हैं। आसन, प्राणायाम और ध्यान।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
world yoga day 2020 in hindi how many types of yoga
विश्व योग दिवस 2020: - फोटो : social media
अनुसार योग

अनुसार योग हठ योग का ही बदला हुआ रूप है। जिसे अमेरिकी योग टीचर जॉन फ्रेड ने 1997 में शुरू किया था। पश्चिमी देशों की स्वास्थ्य स्थितियों और आध्यात्म के तत्वों को मिलाकर इस योग को बनाया गया था। इस योग ने अपना स्कूल भी खोल रखा है जिसमें दुनियाभर के अनुसार योग के टीचरों के लिए मानक स्थापित किया जाता है।


 
विज्ञापन
world yoga day 2020 in hindi how many types of yoga
विश्व योग दिवस 2020: - फोटो : social media
हॉट योगा

हॉट योगा प्राचीन योग के रूप को बदलकर मॉडर्न तकनीक के साथ जोड़ दिया गया है। जो अब भारत में भी काफी प्रचलित है। इसे ज्यादातर सेलिब्रेटीज और सितारे करना पसंद करते हैं। ये योग काफी कठिन और जटिल आसनों से पूर्ण होता है। हॉट योगा करने के लिए ऐसी जगह का चुनाव किया जाता है। जहां पर तापमान 40 डिग्री सेंटिग्रेड या उससे ऊपर सेट किया जाता है। साथ ही इस कमरे की आर्द्रता या नमी 50 प्रतिशत के आसपास होती है। योगा करने के लिए बनाए गए इस गर्म तापमान के कारण ही इस योग का नाम हॉट योगा रखा गया है। पॉवर योगा, फॉरेस्ट योगा इसकी की कैटेगरी में आते हैं। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed