फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Asthma Day 2023: अस्थमा की दिक्कत नहीं हो रही ठीक? जानिए किन आसनों के अभ्यास से मिलेगा शीघ्र लाभ

Tue, 02 May 2023 10:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 May 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
World Asthma Day 2023 Yoga Tips for Asthma Patient Know Exercise for Asthma and Breathing Problems in Hindi
अस्थमा के लिए योग - फोटो : istock

World Asthma Day अस्थमा श्वास संबंधी घातक क्रोनिक बीमारी है, जिससे दुनिया की एक बड़ी आबादी परेशान है। अस्थमा शरीर का वायुमार्ग प्रभावित करता है, जिससे सांस लेने में समस्या हो सकती है। अस्थमा की शिकायत किसी भी उम्र में हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अस्थमा के कारण वायु मार्ग संकीर्ण और सूज जाते हैं, इसके अलावा अतिरिक्त बलगम का उत्पादन होने लगता है। इस कारण फेफड़ों में हवा का आना-जाना मुश्किल हो जाता है।



एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 के आंकड़ों में पाया गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 8 फीसदी लोग अस्थमा रोग से पीड़ित थे। इस समस्या का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। लक्षणों को कम करने के लिए चिकित्सक दवाएं देते हैं। हालांकि योग के माध्यम से भी अस्थमा की समस्या को ठीक किया जा सकता है। अगर अस्थमा की शिकायत से परेशान हैं तो नियमित इन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।

World Asthma Day 2023 Yoga Tips for Asthma Patient Know Exercise for Asthma and Breathing Problems in Hindi
ब्रिज पोज - फोटो : istock

सेतुबंधासन योग

इस योग को ब्रिज पोज कहते हैं। अस्थमा से परेशान लोगों के लिए सेतुबंधासन का अभ्यास फायदेमंद होता है। इस योग को करने के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें। अब हथेलियों को खोलते हुए हाथ जमीन में बिल्कुल सीधा सटा लें। सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान कंधे और सिर को सपाट जमीन पर रखें। फिर सांस छोड़ते हुए पुरानी स्थिति में आ जाएं।

World Asthma Day 2023 Yoga Tips for Asthma Patient Know Exercise for Asthma and Breathing Problems in Hindi
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन का अभ्यास

भुजंगासन को कोबरा पोज कहते हैं। इस योग से पीठ और पेट को आराम मिलता है, साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेली को कंधे के नीचे रखें और सांस लेते हुए शरीर के अगले भाग को ऊपर की ओर उठाएं। इस अवस्था में 10-20 सेकेंड्स रखें और सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस अभ्यास को नियमित रूप से 10-15 बार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Asthma Day 2023 Yoga Tips for Asthma Patient Know Exercise for Asthma and Breathing Problems in Hindi
पवनमुक्तासन - फोटो : pixabay

पवनमुक्तासन

अस्थमा रोगियों के लिए पवनमुक्तासन का अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकता है। इस योग को करने के लिए पीठ के बल सीधा लेट जाएं और दोनों पैरों को मिलाते हुए हथेली को जमीन पर सटाएं। अब दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती तक लगाएं। अब दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए घुटने से थोड़ा नीचे होल्ड कर लें। पैरों से छाती पर दबाव बनाते हुए धीरे धीरे सांस बाहर की ओर छोड़ें।

विज्ञापन
World Asthma Day 2023 Yoga Tips for Asthma Patient Know Exercise for Asthma and Breathing Problems in Hindi
योगा - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed